फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Public Health Department cut off 15 illegal water connections in Katakhedi village

Fatehabad News: गांव काताखेड़ी में पानी के 15 अवैध कनेक्शन काटे

Thu, 24 Jul 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The Public Health Department cut off 15 illegal water connections in Katakhedi village
गांव काताखेड़ी में पानी के अवैध कनेक्शन काटते हुए जनस्वास्थ्य विभाग टीमस्त्रोत जनस्वास्थ्य
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल संरक्षण अभियान के तहत वीरवार को गांव काताखेड़ी में कार्रवाई की। टीम ने पीने के पानी का दुरुपयोग करते हुए हरा चारा और सब्जी उगाने पर पानी के 15 अवैध कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन


कनिष्ठ अभियंता दुर्गेश कुमार ने बताया कि गांवों और शहरों में पीने के पानी की बर्बादी को रोकने के लिए विभाग की ओर से विशेष सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों ने पीने के पानी से हरा चारा, सब्जी या सर्विस स्टेशन चला रखे हैं, उनके कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काटे जा रहे हैं। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं के पानी बिल बकाया हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बिल जमा न करने पर उनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन


खंड संयोजक मदन लाल ने बताया कि यह अभियान जिले के सभी शहरों और ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा ताकि हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाया जा सके। कार्रवाई के दौरान सरपंच प्रतिनिधि गुरदीप सिंह, पंच दुर्गेश कुमार, बीआरसी मदन सैनी, पंप ऑपरेटर गुरनाम, सतबीर, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed