फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The problems of the traders were raised before the ACS

Fatehabad News: एसीएस के सामने उठीं व्यापारियों की समस्याएं

Thu, 02 Apr 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The problems of the traders were raised before the ACS
रतिया मार्किट कमेटी में मीटिंग में निर्देश देते हुए एसीएस विनीत गर्ग : संवाद
रतिया। एसीएस एवं हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग ने वीरवार को अनाज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद एजेंसियों को रबी फसल की सुचारु खरीद, समय पर भुगतान और फसल उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों, आढ़तियों और अन्य हितधारकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन राज कुमार मेहता ने मंडी के गेट ऊंचे करने, सफाई व्यवस्था सुधारने, शौचालयों की मरम्मत और सड़कों की स्थिति दुरुस्त करने सहित कई समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डीएमईओ राहुल कुंडू ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए बिजली, पानी और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। चेयरमैन राज कुमार मेहता ने व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। इस दौरान एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सचिव राजकुमार, पूर्व प्रधान राकेश कंबोज, सुरेश झांब सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed