{"_id":"664bb3668fd07e3e79024b04","slug":"the-power-of-vote-is-the-greatest-everyone-should-recognize-this-and-vote-rahul-modi-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-117004-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत की ताकत सबसे बड़ी, इसे पहचान कर सभी करें मतदान : राहुल मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत की ताकत सबसे बड़ी, इसे पहचान कर सभी करें मतदान : राहुल मोदी
Tue, 21 May 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 21 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
डीपीआरसी हॉल में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाते
फतेहाबाद। एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राहुल मोदी ने कहा कि सरकार बनाने में आम नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि हमारे मतदान से ही सरकार बनती है। इसलिए हमें हमारे वोट का उचित प्रयोग करना है। वोट की ताकत सबसे बड़ी है, हमें इसे पहचानना चाहिए और आगामी 25 मई को बिना किसी डर, भय एवं प्रलोभन के मतदान करना चाहिए और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।
वे सोमवार को सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन (स्वीप) अभियान के तहत डीपीआरसी हॉल में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। एडीसी राहुल मोदी ने वहां मौजूद लोगों को स्वयं मतदान कर दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि आप सभी मतदाता और महिलाएं भी हैं। संविधान में सभी को समान अधिकार दिया है। मतदान के दिन दो से तीन घंटे की परेशानी से बचने के लिए अपने अधिकार को मत खोना क्योंकि अगर यह अवसर चला गया तो आपको इसके लिए पांच साल तक इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बूंद-बूंद से सागर भरता है उसी प्रकार आपके एक-एक मत से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा, इसलिए आप सभी को अभी से अपना मन बना लेना चाहिए कि आपको किसे अपना कीमती मत देना है। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप अभियान के तहत जिला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर नीतू, अंजू, लक्ष्मी ने कविता, भाषण के माध्यम से महिलाओं को मत की ताकत बताई और आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के सचिव श्याम सुंदर, महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी जोगिंद्र कौर, अधीक्षक परमजीत कौर सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।