फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The portal is down for two months, people are tired of visiting the office

Fatehabad News: पोर्टल दो माह से ठप, दफ्तर के चक्कर लगाते थके लोग

Wed, 23 Jul 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 23 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The portal is down for two months, people are tired of visiting the office
नगर परिषद कार्यालय में बि​ल्डिंग ब्रांच में काम करते कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। नगर निकाय का भवनों के नक्शे पास करने का पोर्टल दो माह से बंद है। लोगों के भवनों के नक्शे पास नहीं होने से निर्माण से पहले मिलने वाले लोन तक अटके हैं। यहां तक पुराने नक्शे भी रिन्यू (नवीनीकरण) नहीं हो रहे है। शहर में बिना नक्शे के ही अवैध निर्माण शुरू हो रहे हैं। अधिकारी निर्माण पर रोक न लगा पाने को लेकर बेबस है। अधिकारियों का कहना है कि रोक लगाने जाएं तो जवाब मिल रहा है कि पोर्टल ही बंद है। हालात ये है कि भवनों के नक्शे पास करवाने को लेकर लोग नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारियों के पास भी इसका जवाब नहीं है कि कब समाधान होगा।
विज्ञापन


भवन का नक्शा पास करवाने के लिए हॉबपॉस पोर्टल यानि हरियाणा बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर आवेदन करना होता है। एक मई को पोर्टल में दिक्कत आनी शुरू हो गई थी। इस दौरान आवेदन हो रहे थे लेकिन अप्रूव (स्वीकृत) नहीं हो रहे थे। माह के आखिर में नगर निकाय ने ऑनलाइन आए आवेदनों को मैनुअल पास करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान शहर फतेहाबाद के 22 नक्शे पास हुए थे लेकिन एक जून को पोर्टल पूरी तरह से बंद हो गया। पोर्टल पर आवेदन ही नहीं हो रहे। नगर निकाय ने करीब दो माह से आ रही इस समस्या के समाधान के लिए न कोई कदम उठाया है और न ही गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन


-

ऑनलाइन ही रहता था नक्शे पास का सिस्टम

हॉबपॉस पर आवेदन आने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांचकरते है। जांच के दौरान ऑनलाइन ही निरीक्षण रिपोर्ट देनी होती है। इसके बाद ऑनलाइन ही नक्शे को अप्रूवल जारी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

शहर में अवैध निर्माण ज्यादा

शहर फतेहाबाद के हालात ये हैं कि यहां पर अवैध निर्माण हो रहे है। बिना नक्शे पास करवाए ही तीन से चार मंजिला भवनों का निर्माण हो रहा है। जानकारों की मानें तो मुख्य तौर पर शहर में नक्शे बैंक लोन व अन्य एनओसी की जरूरत पड़ने पर ही पास करवाए जा रहे हैं। शहर फतेहाबाद की अगर बात करें तो यहां वर्ष 2024-25 में 196 और 2023-24 में 130 नक्शे पास हुए हैं।

-



मैंने पिछले दिनों प्लॉट दिया और निर्माण को लेकर नक्शा पहले पास हो चुका है और उसे रिन्यू करवाया जाना है। इसके बाद ही बैंक लोन जारी करेगा। कार्यालय के चक्कर काट रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है कि कब तक पोर्टल शुरू होगा।


- राहुल कुमार, स्थानीय निवासी

-

पोर्टल बंद होने से परेशानी आ रही है। पोर्टल कब तक शुरू होगा, ये मुख्यालय स्तर का मामला है। उच्च अधिकारियों से बात हुई है। उम्मीद है पोटर्ल जल्द शुरू हो जाएगा।

विकास बजाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed