फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The picture of police stations and outposts changed due to the voluntary labour of police employees

Fatehabad News: श्रमदान से बदली थाने-चौकियों की तस्वीर

Sun, 22 Jun 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The picture of police stations and outposts changed due to the voluntary labour of police employees
पुलिस चौकी दरियापुर में सफाई अ​भियान के तहत सफाई करते पुलिस कर्मी। पुलिस प्रवक्ता
फतेहाबाद। जिले में पुलिस विभाग की सराहनीय पहल के अंतर्गत थाना एवं चौकियों के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर एवं जन-अनुकूल बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके निर्देशन में जिलेभर के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दिन का श्रमदान कर थानों व चौकियों की तस्वीर ही बदल दी है।इस अभियान के तहत पुलिस थानों एवं चौकियों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, रंग-रोगन किया गया, पौधारोपण एवं सुंदरीकरण के कार्य किए गए। साथ ही फर्नीचर की मरम्मत तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास भी किए गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने स्वयं कई स्थानों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति देखी और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। जैन ने बताया कि यह अभियान आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा और जिले के हर थाना-चौकी को आदर्श परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के समर्पण, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमदान अभियान लगातार जारी



यह श्रमदान अभियान एक दिन तक सीमित न होकर निरंतर जारी है। जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकियों में नियमित अंतराल पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में न केवल स्वच्छता पर बल दिया जा रहा है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि थानों की कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध संसाधन नागरिकों के अनुकूल एवं प्रभावी हो। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस थानों को केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाना नहीं है, बल्कि आम नागरिकों के लिए एक सुरक्षित, स्वागतयोग्य और विश्वासपूर्ण वातावरण प्रदान करना भी है, जिससे पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को बल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed