फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Panchayat socially boycotted the family accused of Mahammadki and Jagvinder's murder; the Sarpanch's representative said - those who kill sacred relationships like son and brother are a threat to society as well

Fatehabad News: महमदकी के जगविंद्र के हत्यारोपी परिवार का पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार, सरपंच प्रतिनिधि बोले-बेटे-भाई जैसे पवित्र रिश्ते की हत्या करने वाले समाज के लिए भी खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
The Panchayat socially boycotted the family accused of Mahammadki and Jagvinder's murder; the Sarpanch's representative said - those who kill sacred relationships like son and brother are a threat to society as well
महमदकी में पंचायत में हत्यारोपी परिवार के सामाजिक बहिष्कार के फैसला का समर्थन करते ग्रामीण। 
रतिया (फतेहाबाद):। गांव महमदकी के युवक जगविंद्र की हत्या के मामले में गांव की पंचायत ने अहम फैसला लिया है। पंचायत ने हत्यारोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय किया है। पंचायत ने यह भी निर्णय सुनाया है कि अब से गांव के किसी भी व्यक्ति का इन परिवारों के साथ मेलजोल रखने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि हरदेव सिंह की अगुवाई में गांव महमदकी में बुधवार को करीब दोपहर 12 :30 हुई पंचायत में ये निर्णय किया गया। सरपंच प्रतिनिधि हरदेव सिंह ने पंचायत के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अपने बेटे और भाई जैसे पवित्र रिश्तों की हत्या करने वाले लोग समाज के लिए खतरा हैं। इसलिए ग्रामीणों ने यह कठोर फैसला लिया है।
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
इसके बाद, गांव की पंचायत के प्रतिनिधि एएसपी दिव्यांशी सिंगला से मिले और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि पुलिस ने पहले ही मृतक के पिता अवतार सिंह, भाई तरनजीत सिंह समेत चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को आशंका जताई कि इसमें अन्य परिवारजन भी शामिल हो सकते हैं, जिस पर एएसपी ने आश्वस्त किया कि मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपारी देकर कराई गई थी हत्या
18 जनवरी को महमदकी गांव में जगविंद्र की हत्या उनके पिता और भाई ने सुपारी देकर कराई थी। जांच में सामने आया कि जगविंद्र अपनी प्रेमिका से शादी कर अलग रहना चाहता था और इस कारण उसने परिवार से जमीन में हिस्सा मांगा। हालांकि उसके ही पिता और भाई ने गांव के दो अन्य व्यक्तियों को 1.20 लाख रुपये देकर हत्या की सुपारी दे दी। इसके बाद, 18 जनवरी को दोनों आरोपियों ने कस्सी से जगविंद्र की गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अब इस वारदात को अंजाम देने वाले दो अन्य आरोपियों चमकौर सिंह और अवतार सिंह उर्फ गग्गू को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद अब तक इस मामले में कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पहले ही बरामद किया जा चुका है।

फोटो 41, 42 :
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed