{"_id":"65a8163715d4407d9e099e8b","slug":"the-pain-of-winter-tomatoes-drying-up-peas-turning-white-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-11459-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सर्दी का सितम, सूख रहे टमाटर, सफेद हो रही मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सर्दी का सितम, सूख रहे टमाटर, सफेद हो रही मटर
विज्ञापन
फतेहाबाद में के पास गोभी की फसल में खाद डालता किसान।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में पिछले दो सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब सब्जी उत्पादन पर पड़ने लगा है। सब्जी उत्पादक किसान अपनी फसलों को बचाने के प्रयास की जुगत में लगे हुए हैं। अ सर्दी का सितम सबसे अधिक टमाटर, मिर्च, आलू और मटर के पौधों पर देखा जा रहा है। किसान ठंड से पौधे सूखने और टमाटर पकने से पहले फटने की वजह से परेशान हैं, तो वहीं मटर के दाने भी अब सफेद होने लगे हैं। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 13 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में इस समय ठंड का प्रकोप काफी अधिक है। हालांकि, गेहूं की फसल के लिए यह मौसम काफी लाभदायक है, लेकिन सब्जियों पर इसका भारी असर पड़ रहा है। जिले में सब्जियों की अच्छी खेती होती है। सब्जियों की अधिकतम खेती टोहाना, जाखल व रतिया क्षेत्र में होती है। इसके अलावा फतेहाबाद जिला मुख्यालय के आसपास के कुछ गांवों में भी सब्जियां उगाई जाती हैं। सर्दी के मौसम में टमाटर, मिर्च, गाजर, प्याज, आलू, गोभी, चकोतरा व मटर की खेती होती है। इस बार भयंकर ठंड के कारण सबसे अधिक असर टमाटर, मिर्च, आलू, गोभी, चकोतरा व मटर पर हो रहा है। टमाटर के पौधे सूखने लगे हैं, जहां टमाटर का फल आया हुआ है, वह फटने लगा है। मिर्च भी सूख रही है और गोभी का फूल पूरा नहीं बन रहा है। मटर का दाना सफेद होने लगा है और नई पौध का फुटाव नहीं हो पा रहा है।
जिले में चार हजार हेक्टेयर से ज्यादा में होती है सब्जी की खेती
जिले में इस बार टमाटर की 400 हेक्टेयर, आलू की 708 हेक्टेयर, गोभी की 1130 हेक्टेयर, मिर्च की 1350 हेक्टेयर, मटर की 460 हेक्टेयर पर बिजाई हुई है। इन्हीं सब्जी की फसलों पर भयंकर ठंड का अधिक असर पड़ रहा है। ज्ञात रहे कि फतेहाबाद जिले में मौसमी सब्जी मार्केट में आने से सब्जियों के दामों में गिरावट आती है। एक सप्ताह पहले जो टमाटर 30 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, वह अब 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ ही मटर के दाम भी 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। खेतों से सब्जियां न निकलने के कारण फतेहाबाद में सीजनल सब्जियों के दामों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
किसान खाद का भी ले रहे सहारा
गांव ढाणी बिकानेरी के निवासी किसान सुरेंद्र सैनी व मिनी बाईपास क्षेत्रवासी संजय ने बताया कि इन दिनों भयंकर ठंड पड़ रही है, जिसका असर सब्जियों पर अधिक पड़ रहा है। टमाटर, मिर्च व गोभी पर इसका अधिक असर है। इसके लिए उनको खाद का सहारा भी लेना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
बचाव के लिए ये करें उपाय
जिला बागवानी अधिकारी फतेहाबाद, डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि भयंकर ठंड पड़ने से सब्जियों को नुकसान होना स्वाभाविक है। अभी इतना नुकसान नहीं है, लेकिन अगर पाला पड़ा तो टमाटर व मिर्च को सबसे अधिक नुकसान होगा। मटर की फसल भी प्रभावित होगी। किसान रात को खेत के चारों तरफ कुछ दूरी बनाकर मेड़ में कूड़ा-कचरा और पत्तियों को जलाकर धुआं कर दें। साथ ही हल्की सिंचाई करते रहें।