फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The pain of devastation is visible in the eyes of people staying in relief camps

Fatehabad News: राहत शिविरों में रुके लोगों की आंखों में दिख रहा तबाही का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The pain of devastation is visible in the eyes of people staying in relief camps
फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर ढा​णियों में बाढ़ आने के बाद लोग सामान लेकर जाते हुए
फतेहाबाद। बाढ़ की चपेट में आए जिले के जाखल, रतिया और फतेहाबाद क्षेत्र की ढाणियों के लोग रिश्तेदारी और स्कूलों में बनाए गए राहत शिविर में शरण ले रहे हैं। फतेहाबाद के स्कूलों में 150 से ज्यादा लोग जबकि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए गए राहत शिविरों में 300 से ज्यादा रुके हुए हैं। यहां इनके खाने पीने तक की व्यवस्था है फिर आंखों में तबाही का दर्द साफ दिख रहा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में करीब 40 लोग ठहरे हैं। लोगों को खाने-पीने की तो कोई कमी नहीं है लेकिन उनकी आंखों में तबाही का मंजर बार-बार दर्द दे रहा है। राहत शिविर में रुके फूलवती, मेवादेवी, रामकिशन ने बताया कि वह गांव खानमोहम्मद के पास की ढाणियों में रहते हैं और बुधवार को उनकी ढाणियों में पानी पहुंचना शुरू हो गया। इसके चलते वह स्कूल में आकर रुके हैं। बाढ़ के पानी की वजह से उनके मकान पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं और फसल भी बर्बाद हो गई है। उनकी आंखों के आगे बार-बार तबाही का मंजर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


इन जगहों पर ठहरे हैं बाढ़ पीड़ित
स्कूल ठहरे लोग
जीएमएस मामुपुर 23
जीएसएसएस अयालकी 40
जीपीएस धिड़ 35
जीएमएस बस्ती भलाड़िया 15
जीएसएसएस भिरड़ाना 20
जीएचएस ढाणी ठोबा 7
ढाणी चानचक 5
जीएचएस बोसवाल 9
जीएमएसएसएसएस फतेहाबाद 65
जीपीएस बोसवाल 10
जीएचएस ढाणी ठोबा 7
जीएसएसएस हसंगा 60
जीपीएस रायपुर 10
भारती निकेतन स्कूल रतिया 14
सीनियर मॉडल स्कूल फतेहाबाद 45

गर्भवती को दिया गया अलग कमरा
बाढ़ की चपेट में आए ढाणियों के लोगों में गर्भवती भी शामिल है। मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में गर्भवती को अलग से कमरा दिया गया है।
कोट
बाढ़ की चपेट में आई ढाणियों की लोगों के लिए स्कूलों में राहत शिविर बनाए गए हैं। इन राहत शिविरों में करीब 300 लोग ठहरे हैं। लोगों तक प्रशासन द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed