{"_id":"69b2f57196f43d6f7801003f","slug":"the-organizations-first-hospital-in-the-city-temporarily-closed-administrator-says-it-will-be-started-soon-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150064-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में संस्था का पहला अस्पताल अस्थायी रूप से बंद, प्रशासक बोले जल्द शुरू कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में संस्था का पहला अस्पताल अस्थायी रूप से बंद, प्रशासक बोले जल्द शुरू कराएंगे
Thu, 12 Mar 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भटट़् रोड स्थित पंजाबी सभा अस्पताल के गेट पर लगाया गया नोटिस
फतेहाबाद। भट्ट रोड स्थित श्रीभगवान दास मेमोरियल पंजाबी सभा चैरिटेबल अस्पताल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अस्पताल के प्रशासक ने मुख्य द्वार पर नोटिस लगाकर मरीजों को सूचित किया कि फिलहाल इस अस्पताल में कोई भी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं और इलाज के लिए उन्हें अन्य अस्पतालों का रुख करना होगा।
अस्पताल के प्रशासक सुंदरलाल चावला ने बताया कि डॉक्टरों और अधिकांश स्टाफ के इस्तीफा देने के कारण अस्पताल का संचालन मुश्किल हो गया था। अस्पताल में एक फिजीशियन और एक दंत चिकित्सक बचे थे, जिन्होंने पिछले महीने ही पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अन्य स्टाफ को नोटिस देकर उनका भुगतान कर कार्यमुक्त कर दिया गया।
वर्तमान में अस्पताल परिसर में केवल एक अटेंडेंट मौजूद है, जो पेड़-पौधों और बिजली की देखरेख कर रहा है। प्रशासक ने आश्वासन दिया कि नए चिकित्सक मिलने के बाद अस्पताल को जल्द ही दोबारा खोला जाएगा। यह शहर फतेहाबाद का पहला अस्पताल है, जिसकी स्थापना इसी संस्था ने की थी।