फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The organization 'Zindagi Kachre Ke Beech' has sparked hope for cleanliness

Fatehabad News: कचरे के बीच जिंदगी संस्था ने जगाई सफाई की उम्मीद

Sat, 22 Aug 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The organization 'Zindagi Kachre Ke Beech' has sparked hope for cleanliness
फतेहाबाद। शहर की मोबाइल मार्किट में सफाई करते जिंदगी संस्था के सदस्य व दुकानदार। संस्था
फतेहाबाद। नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच जिंदगी संस्था ने शनिवार को मोबाइल मार्केट में सफाई अभियान चलाया। संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह के नेतृत्व में दुकानदारों ने श्रमदान कर लंबे समय से जमा कचरे के ढेर हटाए। कर्मचारियों की सहमति के बाद अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान से पहले हरदीप सिंह ने सफाई कर्मचारी संगठन के राज्य स्तरीय पदाधिकारी सुनील तुषामड़ और फतेहाबाद इकाई के प्रधान नरेश राणा से बातचीत की। कर्मचारी नेताओं ने दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने सफाई करने और कचरा एकत्र करने की अनुमति दी। कचरा शहर से बाहर नहीं ले जाने और निर्धारित डंपिंग प्वाइंट पर रखने की सहमति बनी।
विज्ञापन

हरदीप सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले जिंदगी संस्था ने शहर के गणमान्य नागरिकों की बैठक की थी। इसके बाद वह नगर परिषद परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से भी मिले। उन्होंने कर्मचारियों से दुकानों के सामने जमा कचरा हटाने में सहयोग मांगा था। बातचीत के बाद शनिवार को मोबाइल मार्केट में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 17 दिन से सफाई व्यवस्था प्रभावित है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। ऐसे समय में मोबाइल मार्केट में हुई सफाई से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को राहत मिली। संस्था की पहल की लोगों ने सराहना की। अभियान में मोबाइल मार्केट प्रधान विकास बत्तरा, पूर्व प्रधान मुकेश नारंग, गौरव खुराना, विकास गोदारा और पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग सहित दुकानदारों ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed