फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The newly appointed chairperson discussed development works in the meeting

Fatehabad News: नवनियुक्त चेयरपर्सन ने बैठक में विकास कार्यों पर की चर्चा

Thu, 26 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The newly appointed chairperson discussed development works in the meeting
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की मीटिंग में मौजूद चेयरपर्सन व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भट्टू कलां। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में वीरवार को पंचायत समिति सदस्यों की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नव नियुक्त चेयरपर्सन अनु सरबटा ने की। मीटिंग में वाइस चेयरमैन बंसीलाल भिगासरा व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनूप कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
मीटिंग में क्षेत्र के विकास कार्यों, लंबित योजनाओं तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान जैव विविधता कमेटी का गठन किया गया। वहीं सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास योजना पीएसडीपी वर्ष 2026-27 के तहत विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई और विकास प्लान तैयार करके अनुमानित बजट तैयार किया गया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अनु सरबटा ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समिति सदस्यों के साथ समय-समय पर विचार-विमर्श कर विकासशील योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने पारदर्शिता, सहभागिता और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन बंसीलाल भिगासरा ने कहा कि ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। पिछली मीटिंगों के कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। इससौरान दौरान समिति सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी रखीं, इनमें मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा नई विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed