फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The new government in the city is not able to accelerate the pace of development.

विकास को गति देने में तेजी नहीं दिखा पा रही शहर की नई सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The new government in the city is not able to accelerate the pace of development.
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में पपीहा पार्क रोड पर टूटी हुई सड़क। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद ने चुनावों के चलते शहर में विकास कार्य रोक दिए गए थे जो दो माह से काम अटके हुए हैं। शहर की नई सरकार को चुने 25 दिन हो चुके हैं और सात दिन कार्यभार संभाले भी हो गए हैं लेकिन बावजूद इसके अभी तक विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। विकास को गति देने में शहर की नई सरकार तेजी नहीं दिखा पा रही है। नगर परिषद ने आचार संहिता लगते ही चार करोड़ से होने वाले विकास कार्य रोक दिए थे लेकिन इन्हें शुरू करवाने को लेकर अभी तक कोई योजना हीं नहीं बनी है। कई ऐसे टेंडर भी थे लेकिन वर्क ऑर्डर भी जारी हो गए थे और कई टेंडर ऐसे थे जो कि खोले जाने थे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने शहर के मॉडल टाउन और ऑटो मार्केट में सड़क निर्माण को लेकर टेंडर लगाया था, जिसका वर्क ऑर्डर भी जारी हो गया था। लेकिन अभी तक एजेंसी ने काम शुरू नहीं किया है। इसके अलावा पपीहा पार्क के सुंदरीकरण का टेंडर अभी अटका हुआ है। शहर के मॉडल टाउन और ऑटो मार्केट में नई सड़कें बननी है। इसको लेकर वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है। करीब 52 लाख से मॉडल टाउन में नई सड़क बनाई जानी है। इसके अलावा ऑटो मार्केट में भी सड़क निर्माण होना है। इस पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होने है। ऑटो मार्केट में 10 साल पहले सड़क बनी थी।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क कॉलोनी में बननी हैं सड़क
शहर के ग्रीन पार्क कॉलोनी में भी 40 लाख से सड़क बननी है। इसको लेकर भी वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। चुनाव आचार संहिता के चलते निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लाख से पपीहा पार्क का होना है सुंदरीकरण
पपीहा पार्क नगर परिषद के अधीन आ चुका है। इसके सुंदरीकरण को लेकर नप ने पहले टेंडर लगाया था लेकिन कोई एजेंसी न आने के कारण दोबारा लगाया गया। आचार संहिता लगने के कारण प्रक्रिया रुक गई।
नहर कॉलोनी में बननी है गलियां
शहर की नहर कॉलोनी, शिव नगर और भट्टू रोड पर कुछ गलियों का निर्माण होना है। इस पर करीब 90 लाख खर्च होने हैं। इसके अलावा मातूराम कॉलोनी, स्वामी नगर, सूर्य इंकलेव में भी गलियों का निर्माण होना है। चुनाव आचार संहिता के चलते यहां भी प्रक्रिया रुक गई थी।
इस सप्ताह हो सकती है हाउस की पहली मीटिंग
नगर परिषद में हाउस की पहली बैठक इसी सप्ताह हो सकती है। नगर परिषद नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची इस सप्ताह हाउस की मीटिंग बुलाने की योजना बना रहे हैं। बैठक के दौरान ही पार्षदों से वार्डों को लेकर एजेंडे ले सकते हैं। पार्षदों ने वार्डों की समस्याओं को लेकर एजेंडे बनाने शुरू कर दिए हैं। हाउस की पहली बैठक में शहर में सफाई और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठ सकता है।
कोट
नगर परिषद में इस सप्ताह हाउस की बैठक बुलाई जानी है, नप को पहले वह कार्य करवाने चाहिए जो जरूरी है। इस संबंध में अधिकारियों से भी मिला जाएगा कि जल्द विकास कार्य शुरू होने चाहिए।

-मोहनलाल नारंग, पार्षद
कार्यकारी अभियंता ही इस बारे में जानकारी दे सकते हैं लेकिन वह फिलहाल बीमार हैं। नगर परिषद में जल्द हाउस की बैठक भी बुलाई जा रही है। एक या दिन में फाइनल कर दिया जाएगा।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद

फतेहाबाद के गीता मंदिर रोड पर टूटी हुई सड़क।

फतेहाबाद के गीता मंदिर रोड पर टूटी हुई सड़क।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed