फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The municipality has closed the meat selling shops till August 28

Fatehabad News: नगर पालिका ने मांस बिक्री की दुकानें 28 अगस्त तक करवाई बंद

Fri, 22 Aug 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The municipality has closed the meat selling shops till August 28
रतिया में मीट की दुकान बंद करवाते व नोटिस देते हुए नगर पालिका कर्मचारी : संवाद
रतिया। जैन समाज के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रधान संजू जैन व मोहन जैन के नेतृत्व में पर्युषण पर्व के दौरान स्लॉटर हाउस व मीट की दुकान बंद करने के लिए एसडीएम व नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस पर एसडीएम ने तुरंत निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह के नेतृत्व में शहर में दो दर्जन के करीब मांस की दुकानों को बंद करवा दिया। उनके संचालकों को 28 अगस्त तक दुकानें बंद रखने का नोटिस भी दिया।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में प्रधान संजू जैन व अन्य ने बताया कि 20 से लेकर 28 अगस्त तक जैन धर्म का पर्युषण पर्व मनाया जा रहा है। हाईकोर्ट ने इन आठ दिनों में राज्यभर में मीट की दुकान बंद करने की निर्देश दिए हुए हैं। इसके लिए नगर निकाय विभाग की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। निर्देशों के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर में मीट की दुकानों को नोटिस देकर उन्हें 28 तारीख तक बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed