फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The municipal team confiscated the goods kept outside the shops

Fatehabad News: दुकानदारों के हल्के-फुल्के विरोध के बावजूद नगरपालिका टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान किया जब्त

Thu, 28 Nov 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 28 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
The municipal team confiscated the goods kept outside the shops
भूना में नगरपालिका की टीम के साथ बहस करते दुकानदार। 
भूना। नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों के हल्के विरोध के बावजूद दुकानों के बाहर रखे गए सामान को जब्त किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले लंबे समय से पुराने बाजार में दुकानों के आगे रखे सामान को मार्ग से न हटवाने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले काफी बुलंद हो रहे थे। इस कारण शहर का मुख्य पुराना बाजार का मार्ग संकरा होकर रह गया। बुधवार को मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका प्रशासन द्वारा अभियान की शुरुआत करने से पहले दुकानदारों को मौका देकर स्वयं अपना-अपना कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस पर कुछ दुकानदारों ने अपना सामान सड़क किनारे से उठा लिया। मगर काफी दुकानदार फिर भी नहीं माने। इस पर नगर पालिका सचिव नवीन पांडे व पालिका अभियंता नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में पालिकाकर्मियों ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया व कुछ कब्जे में भी लिया। कर्मियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय से लेकर पुराना बाजार होते हुए नेहरू पार्क तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान में कर्मचारी भूप सिंह, सफाई दरोगा सत्यवान सिह, सोनू वर्मा, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक दुकानदार ने गंदा पानी पालिकाकर्मी पर फेंका
नगरपालिका कर्मियों को कई स्थानों पर दुकानदारों का गुस्सा झेलना पड़ा। पालिका कर्मचारी जब सफाई निरीक्षक सत्यवान व सोनू वर्मा के नेतृत्व में दुकानों के आगे रखा सामान हटवा रहे थे तो इस दौरान कई दुकानदारों के साथ कर्मियों की बहस भी हुई। जब पुराने बाजार में गर्ल्स स्कूल के पास टीम पहुंची तो एक दुकानदार ने पालिका कर्मियों पर गंदे पानी की भरी हुई बाल्टी फेंक दी। दुकानदार नगरपालिका टीम की कार्रवाई बंद करवाने के उद्देश्य से हंगामा करना चाहता था। मगर सचिव नवीन पांडे व एमई नरेंद्र सिंह पंवार ने उपरोक्त दुकानदार के मंसूबे भापकर पालिका कर्मियों को शांत करके आगे बढ़ाने की हिदायत दी।

शहरवासी बोले, नियमित रूप से चलना चाहिए अभियान
शहरवासी प्यारेलाल, कृष्ण कुमार, नवीन कुमार, संदीप कुमार, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन कभी कभार ही कार्रवाई करता है। प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते गर्ल्स स्कूल के पास पुराने बाजार में अतिक्रमण करने वालों के हौसले काफी बुलंद हैं। आमजन व वाहन चालकों को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं। ऐसे में नगरपालिका प्रशासन को चाहिए कि वह समय समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाते रहे।



शहर में प्रत्येक बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसलिए कोई भी व्यक्ति दुकानों के बाहर सड़क की जगह पर अतिक्रमण करके सामान रखेगा तो उसे जब्त किया जाएगा। - नवीन पांडे, सचिव, नगरपालिका, भूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed