{"_id":"6ab6ab60a21c462e060bc037","slug":"the-mla-has-sent-a-proposal-to-pave-59-rural-roads-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-161792-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विधायक ने 59 ग्रामीण रास्ते पक्के कराने का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विधायक ने 59 ग्रामीण रास्ते पक्के कराने का प्रस्ताव भेजा
Fri, 25 Sep 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया विधानसभा क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए 59 ग्रामीण एवं खेत-खलिहान रास्तों को पक्का कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। विधायक जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मांगपत्र के साथ इन कार्यों का एस्टीमेट सौंपा है।
प्रस्ताव में रतिया विधानसभा क्षेत्र के नागपुर, रतिया और फतेहाबाद खंड के विभिन्न गांवों के कच्चे रास्तों का नवनिर्माण, पक्कीकरण और इंटरलॉकिंग शामिल है। इन रास्तों से खेतों और ढाणियों को मुख्य मार्गों से बेहतर तरीके से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से सभी प्रस्तावों को खेत-खलिहान योजना में प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने की मांग की है। उन्होंने आवश्यक बजट जारी करने का भी आग्रह किया है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण रास्ते पक्के होने से किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बारिश के मौसम में कच्चे रास्तों पर होने वाली परेशानी भी कम होगी। किसानों को खेतों से फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि खेतों तक पहुंच बेहतर होने से कृषि कार्य भी सुचारु होंगे। कृषि उपज को मंडियों तक ले जाने में सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- --
इन गांवों के रास्तों को किया जाएगा पक्का
प्रस्तावित कार्यों में नांगल, ब्राह्मणवाला, महमदकी में गुरुघर से भाखड़ा नहर तक तथा मढ़ में मढ़ रोड से वैद्य रामदयाल की ढाणी तक के रास्ते शामिल हैं। इसके अलावा थेहड़ी, कलंदरगढ़, मलवाला, बहबलपुर, सहनाल, अहलीसदर, हसंगा, हिजरावां कलां, भिरडाना, बोसवाल, नकटा, बबनपुर, अयाल्की, कुकड़ावाली, शहीदावाली, चनकोठी, बादलगढ़, खैरपुर, दरियापुर, रजाबाद, दौलतपुर, अंकावाली, चंदो खुर्द, ढाणी बींजा लांबा, सुखमनपुर, ढाणी ईशर, हुक्मावाली तथा नथवान-नगपुर रोड से जुड़ने वाले विभिन्न रास्तों को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। प्रस्तावित कार्यों के तहत कई कच्चे रास्तों पर इंटरलॉक टाइलें लगाने के साथ-साथ आईपीबी मार्ग तैयार करने और लिंक सड़कों को खेतों व ढाणियों से जोड़ने का प्रावधान किया गया है।