फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The maximum temperature of the district reached 43 degrees, it will continue to rise till 23

Fatehabad News: जिले का अधिकतम पारा पहुंचा 43 डिग्री, 23 तक लगातार होगी बढ़ोतरी

Mon, 19 May 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature of the district reached 43 degrees, it will continue to rise till 23
फतेहाबाद के पुराने बस अड्डे के सामने से गर्मी से बचाव के लिए दुपट्टे से मुंह ढककर जातीं युवतिया
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इसके चलते सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने से लू चलने लगी है। ऐसे में आमजन काे परेशानी हो रही है। हालांकि अभी तक नौतपा की शुरुआत नहीं हुई है।
विज्ञापन

नौतपा के दौरान जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं मौसम के अनुसार 23 मई मे मौसम खुश्क रहने व तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह सूर्याेदय के समय से ही तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चली इससे सुबह 10 बजे से ही बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग गर्मी से बचाव के लिए छांव तलाशते नजर आए। वहीं गर्मी से बचाव के लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर कर रहे हैं। इससे जूस, ठंडा, आइसक्रीम व छाछ आदि की मांग बढ़ गई है। इसको लेकर दुकानदारों ने बताया कि इस बार पिछले साल की तरह गर्मी ज्यादा है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार उनका सीजन अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: जिले में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बार-बार बदलाव आने की संभावना है। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में सोमवार व मंगलवार को दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में 21 मई को कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव तथा बारिश की संभावना बन रही है।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed