{"_id":"68f7c1004f0160f0800c41a6","slug":"the-markets-remained-lively-amidst-the-crowds-the-festival-of-bhai-dooj-will-be-celebrated-tomorrow-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-142380-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भीड़भाड़ के बीच बाजारों में रही रौनक, कल मनेगा भाई दूज का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भीड़भाड़ के बीच बाजारों में रही रौनक, कल मनेगा भाई दूज का पर्व
विज्ञापन
शहर की चार मरला मार्केट में मंगलवार को दोपहर के समय भीड़। संवाद
फतेहाबाद। दिवाली के उत्सव की रौनक अभी थमी नहीं है। पर्व की समाप्ति के साथ ही शहर की महिलाएं भाई दूज की तैयारियों में जुट गई हैं। वीरवार को मनाए जाने वाले भाई दूज पर्व को लेकर उनमें खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार और मंगलवार को लोगों ने दिवाली पूजन के लिए जमकर खरीदारी की।
शहर के मुख्य बाजारों में दोनों दिन भारी भीड़ उमड़ी रही, जिसके चलते चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के लगभग 80 प्रतिशत परिवारों ने सोमवार को दिवाली पूजन कर लिया था, जबकि शेष परिवारों ने मंगलवार को पूजन किया। वहीं दिन में मिठाइयों, पूजा सामग्री और उपहारों की खरीदारी जोरों पर रही।
बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर शहर के मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रसाद वितरण और भंडारों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु अन्नकूट प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर सवा एक बजे से
वीरवार को भाई दूज (यम द्वितीया) के साथ होगा। इस खास दिन पर बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाएंगी और उनकी लंबी आयु तथा सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। गांव मेहूवाला के शास्त्री जयवीर ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्तूबर को रात 8:16 बजे शुरू होगी और 23 अक्तूबर को रात 10:46 बजे समाप्त होगी। इसलिए, भाई दूज का पर्व 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक का रहेगा।