फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The market situation deteriorated rapidly due to the arrival of paddy, farmers were worried.

Fatehabad News: धान की आवक में तेजी से बिगड़ी मंडी की व्यवस्था, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The market situation deteriorated rapidly due to the arrival of paddy, farmers were worried.
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी के बाहर लगी धान की ढेरिया। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक में तेजी आई है। इससे अनाज मंडी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। जिले में अभी तक कुल 78,71,520 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। शनिवार को जिले में धान की आवक 7,25,840 क्विंटल रही। उठान अभी तक 58,08,450 क्विंटल का हुआ।
विज्ञापन

मंडियों में अभी भी 20,63,070 क्विंटल धान का उठान बाकी है। हालांकि, जिले में धान की कुल खरीद का 73.79 फीसदी उठान हो चुका है, लेकिन मंडी के अंदर और बाहर लगी धान की ढेरियां व्यवस्था की धीमी गति को दर्शाती हैं। दूसरी तरफ आवश्यक सुविधाओं के अभाव के साथ-साथ मंडी में सुरक्षा को लेकर भी लापरवाही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में सीवरेज के ढक्कन टूटे हुए हैं। दिन के समय तो किसान और मजदूर इन्हें देख लेते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में धान लेकर आने वाले वाहनों के इनमें धंसने का खतरा बना रहता है। इससे वाहनों को नुकसान हो सकता है और हादसे होने की आशंका रहती है। वहीं नई अनाज मंडी में धान रखने की जगह न होने के कारण किसान अपने धान की ढेरियां मंडी के बाहर खाली जगहों पर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद की अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसान मोहर सिंह, कांशीराम, श्रवण, सतीश और बनवारी आदि ने बताया उठान कार्य में तेजी लानी चाहिए और टूटे सीवरेज ढक्कनों की तुरंत मरम्मत करानी चाहिए ताकि उन्हें इस परेशानी से निजात मिल सके। मार्केट कमेटी को इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

--------
अनाज मंडी की निरंतर देखरेख की जा रही है। भारी वाहनों के आवागमन से सीवरेज का ढक्कन टूटा हुआ है तो उसको बदल दिया जाएगा। वहीं उठान कार्य जारी है। रोजाना करीब 5,78,000 क्विंटल धान का उठान किया जा रहा है।

-यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed