{"_id":"675b1e67401a26634f09da35","slug":"the-market-committee-with-the-help-of-the-police-removed-the-vendors-standing-outside-the-vegetable-market-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-126311-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मार्केट कमेटी ने पुलिस के सहयोग से सब्जी मंडी के बाहर से रेहड़ियां हटवाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मार्केट कमेटी ने पुलिस के सहयोग से सब्जी मंडी के बाहर से रेहड़ियां हटवाईं
Thu, 12 Dec 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध करने वाले रेहड़ी चालक को खदेड़ते थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची मार्केट कमेटी की टीम का रेहड़ी चालकों ने विरोध कर दिया। बाद में पुलिस प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।
दरअसल, रेहड़ी चालक अपनी रेहड़ियों को सब्जी मंडी के गेट के बाहर लगा देते हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते लगातार मिल रही शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। मार्केट कमेटी के सचिव की ओर से सरकारी काम में बाधा डालने वाले रेहड़ी चालकों के खिलाफ शिकायत भी शहर थाना में दी गई है।
जानकारी के अनुसार मार्केट कमेटी सचिव ने सब्जी मंडी में रेहड़ियों को हटाने के लिए जाने से पहले पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा था। इसके चलते शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची। यहां एसएचओ व पुलिसकर्मियों ने कुछ रेहड़ी संचालकों को धक्के देकर हटाया। इस तरह रेहड़ी संचालकों को दूर करते हुए अभियान को पूरा किया गया।
विज्ञापन
रेहड़ी संचालक बोले- हमारे भी बच्चे हैं, हम कहां जाएं
वहीं, रेहड़ी संचालकों ने पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के समक्ष कहा कि हमारे भी बच्चे हैं, हम कहां जाएं। यहां सब्जी बेचकर अपना व अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। इसलिए उन्हें यहां से न हटाया जाए। अगर हटाया जाता है, तो कोई दूसरी जगह निश्चित की जाए ताकि उन्हें रोजगार के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। मगर रेहड़ी संचालकों की एक नहीं सुनी गई।
दो दिन पहले करवाई गई थी मुनादी
मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि आम जनता व आढ़ती एसोसिएशन द्वारा लिखित में शिकायत दी गई कि संचालकों द्वारा मुख्य गेट के बाहर रेहड़ी लगाने से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। जिससे आम जनता का सब्जी मंडी में जाना मुश्किल हो जाता है। लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दो दिन पहले सब्जी मंडी में मुनादी करवाई गई ताकि रेहड़ी चालक अपने सामान को मुख्य रास्ते से हटा लें। मगर जब सामान को नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण हटाओ अभियान पुलिस के सहयोग से चलाया गया। इस दौरान कुछ संरेहड़ी चालकों द्वारा बदतमीजी भी की गई और सरकारी काम में बाधा डाली गई, जिनके खिलाफ शिकायत शहर पुलिस को दी गई है। इस दौरान दो आढ़तियों द्वारा भी सामान रास्ते में रखा गया था, जिसे हटा दिया गया।