फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The main accused of holding the DJ operator hostage arrested

डीजे आपरेटर को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी काबू

Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The main accused of holding the DJ operator hostage arrested
पिछले दिनों डीजे ऑपरेटर को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पुलिस ने मुुख्य आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार को ही उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बीती 28 अगस्त को गांव कंवलगढ़ के छिंद्रपाल की शिकायत पर ढाणी बबनपुर निवासी शीशपाल, बलविंद्र, मिट्ठू सिंह, जसपाल, अनमोल, जसवीर कौर, गुरमीत कौर, मनजीत सिंह, गुरदयाल कौर, गुरचरण सिंह व 3-4 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया था। छिंद्रपाल सिंह ने पुलिस को बयान देते हुए बताया था कि वह डीजे आप्रेटर का काम करता है और वह अधिकतर गांव में महमड़ा में अपने मामा प्रीतम सिंह के घर आता जाता रहता है। जांच अधिकारी ने बताया कि उत्पीड़ित ने आगे बताया था कि 26 अगस्त कि रात करीब 10 बजे वह अपने मामा का मोटरसाइकल लेकर अपने दोस्त मलूका सिंह के साथ गांव शक्करपुरा में अपने रिश्तेदार मनजीत उर्फ मीतू के पास पैसे लेने के लिए जा रहा था तो गांव लांबा व ढाणी बबनपुर के समीप गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो सड़क के पास बने ट्यूबवेल पर 4-5 लड़कों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसमे से संजय निवासी बबनपुर, जिसको वह पहले से जानता है, वह भी शामिल था। इन्हें देख कर उन्होंने बाइक को साइड में गिरा कर वापस ढाणी बबनपुर की तरफ ही भाग गए और स्कूल के पास दोनों छुप गए थे। आरोप लगाया कि उसके हाथ पांव बांधकर घसीटते हुए जसपाल सिंह निवासी ढ़ाणी बबनपुर के घर ले आए और वहां पर भी जसपाल के पिता मिट्ठू सिंह उसकी घरवाली जसवीर कौर के अलावा गुरदयाल कौर व मंजीत सिंह आदि ने भी लाठी और डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिसके पश्चात वह बेहोश हो गया। उत्पीड़न ने पुलिस के समक्ष बयान देते हुए आरोप लगाया था कि पुन: होश में लाकर फिर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया और आपस में बातचीत करते हुए आग के हवाले करने तथा पांव बांधकर घग्गर नदी में फेंकने की भी साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर 3 महिलाओं सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जहां पर पुलिस ने मुख्य साजिश कर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed