फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The main accused of attacking a salesman with a Thar car has been arrested

Fatehabad News: सेल्समैन पर थार गाड़ी से जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी काबू

Mon, 20 Jan 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The main accused of attacking a salesman with a Thar car has been arrested
भूना में शराब ठेके पर थार गाड़ी से हमला करने का मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार करके ले जाते पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। ढाणी गोपाल रोड पर खासा पठाना गांव के पास शराब ठेके पर थार गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
शराब ठेकेदार सुनील कुमार की शिकायत पर 17 दिसंबर 2024 को डकैती व जानलेवा हमला किए जाने का ढाणी गोपाल के दीपक कुमार व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच में 40 हजार रुपये लूटने का मामला स्पष्ट नहीं हुआ तो पुलिस ने हत्या के प्रयास की आपराधिक धाराओं को शामिल कर दिया।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से फरार आरोपी दीपक कुमार कस्वां को पुलिस जांच अधिकारी बुधराम की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस तीन अन्य आरोपियों के शामिल होने के बारे में जांच कर रही है। शराब ठेकेदार सुनील कुमार जांडली कलां ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के अनुसार शराब जोन नंबर 30 हरियाणा जो कि गांव ढाणी गोपाल से खासा पठाना रोड पर उसका शराब का ठेका है। जहां पर 16 दिसंबर की रात्रि को सेल्समैन सुरेश कुमार निवासी खेदड़ सोया हुआ था। रात्रि एक बजे ढाणी गोपाल निवासी दीपक कुमार व उसके तीन अन्य साथी थार गाड़ी में आए। जिन्होंने ठेके में थार गाड़ी से कई टक्कर मार सेल्समैन को जान से करने का प्रयास किया।

सुनील ने आरोपियों पर ठेके से अंग्रेजी शराब की दो पेटी व 40 हजार रुपये लूटकर ले जाने का आरोप लगाया था। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि ठेके पर थार गाड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोपी दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed