{"_id":"65aea3f63ed83b07750c9936","slug":"the-leader-of-the-gang-carrying-out-incidents-of-robbery-along-with-his-accomplice-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-11720-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना साथी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने एक गिरोह के सरगना सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग चाकू, छुरी व बाइक को बरामद किया है। गिरफ्तार किए युवकों की पहचान रतिया की अरोड़ा कॉलोनी निवासी गुरप्रीत उर्फ बोला और गांव बादलगढ़ निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ गप्पल के रूप में हुई है। दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लूटपाट की घटनाएं होने के चलते एसपी आस्था मोदी के निर्देशों पर एंटी व्हीकल थेफ्ट की टीम जांच में लगी हुई थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि 16 जनवरी को गांव रत्ताथेह निवासी प्राइवेट वेटरनरी डॉ. अमृतपाल से गांव लांबा से करंडी रोड पर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो युवक बुढलाडा रोड घग्गर नदी के आसपास घूम रहे हैं, जिसके बाद टीम ने दोनों युवकों को घग्गर पुल रतिया के पास वारदात में प्रयोग बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के मुख्य सरगना गुरप्रीत उर्फ बोला ने बताया कि उसने अपने गिरोह के अन्य साथियों राजेंद्र, धर्मप्रीत, साहिल, गुरप्रीत के साथ मिलकर क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की करीब 10-12 को वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी ने बताया कि उन्होंने गांव चांदपुरा के पास से गैस एजेंसी के चालक की गाड़ी रुकवा कर 35000 रुपये व मोबाइल फोन छीना, रतिया शहर के खटीक मोहल्ला में सिंह गारमेंट्स से 18000 रुपये व कपड़े लूटे, मेन बाजार भगत सिंह चौक वाली गली में लाइव फैशन कैंप की दुकान से 5 शर्ट वा 5 पेंट, गली नंबर 9 टिब्बा कॉलोनी रतिया से अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी किया था। इसके अलावा दूध की डेयरी पर गल्ले से 4000 रुपये चुराने, कश्मीरी युवकों से 5000 की नकदी लूटने सहित बाइक चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।