फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The king is sitting motionless, speak the true name on your lips...

Fatehabad News: तती तवी ते अडोल बैठे बादशाह, मुखों सतनाम बोल दे...

Tue, 23 May 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 23 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The king is sitting motionless, speak the true name on your lips...
गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु अर्जुन देव की शहीदी को समर्पित समागम में शब्द कीर्तन करते हुए रागी
फतेहाबाद। सिख धर्म के पांचवें पातशाह गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मेन बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान हजूरी रागी जत्था भाई दविंद्र सिंह शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरुबाणी का गुणगान किया। साथ ही गुरु अर्जुन देव के जीवन परिचय से संगत को अवगत करवाया। शब्द कीर्तन तती तवी ते अडोल बैठे बादशाह, मुखों सतनाम बोल दे, ज्योति ज्योत रली संपूर्ण किया राम के माध्यम से उन्होंने संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

भाई दविंद्र सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव शहीदों के सरताज एवं शांतिपुंज थे। आध्यात्मिक जगत में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्हें ब्रह्मज्ञानी भी कहा जाता है। गुरुग्रंथ साहिब में सर्वाधिक वाणी पंचम गुरु अर्जुन देव की ही है। ग्रंथ साहिब की संपादना गुरु अर्जुन देव ने भाई गुरदास की सहायता से सन 1604 में की थी। यह उनकी सूझबूझ का ही प्रमाण है कि ग्रंथ साहिब में 36 महान वाणीकारों की वाणियां बिना किसी भेदभाव के संकलित हुई। गुरुजी शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी थे। दिन-रात संगत सेवा में लगे रहते थे। उनके मन में सभी धर्मों के प्रति अथाह स्नेह था। मानव-कल्याण के लिए उन्होंने आजीवन शुभ कार्य किए। गुरुजी को तपती तवी पर बिठाया गया तथा उनके ऊपर गर्म रेत डाली गई, लेकिन उनके मुख से केवल सतनाम का उच्चारण निकला तथा उन्होंने उफ तक नहीं की। उन्होंने कहा था कि तेरा किया मीठा लागे नाम पदार्थ नानक मांगे। तती तवी भी उनके शीतल स्वभाव के सामने सुखदायी बन गई।
विज्ञापन


संगत ने ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई
इस दौरान गुरुजी को समर्पित ठंडे व मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। गुरुद्वारा सिंह सभा के महासचिव महेंद्र सिंह वधवा ने बताया कि गुरु अर्जुन देव सिंह ने शहादत दी, वो गुरु गोबिंद सिंह तक चली। गुरु गोबिंद सिंह ने अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया। उन्हीं गुरुओं के कारण ही हम आजादी की सांस ले रहे हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर हमें भी सेवा कार्य करने हैं। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान हरचरण सिंह, अजीत सचदेवा, अजमेर सिंह, कुलबीर मोंगा, बलजीत बावा, जसप्रीत काकू, जगदीप मोंगा, भगवंत सचदेवा, गुरदीप बग्गा, नरेश सचदेवा सहित काफी संख्या में साध संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed