फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The greenery of the district was washed away in the flood, two lakh plants submerged

Fatehabad News: बाढ़ में बह गई जिले की हरियाली, दो लाख पौधे जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The greenery of the district was washed away in the flood, two lakh plants submerged
फतेहाबाद के बाइपास के एक छोर पर पूरी तरह से जलमग्न हुए हाल में लगाए गए पौधे।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में आई बाढ़ ने न केवल आम जनमानस परेशान हुआ, बल्कि इस बाढ़ में जिले की हरियाली भी बह गई। फतेहाबाद वन विभाग की ओर से 4 जून से वन महोत्सव के बाद से जिले में साल लाख 20 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा था। क्षेत्र में लगाए दो लाख पौधे बाढ़ की चपेट में आने से पूरी तरह से जलमग्न हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद में आई बाढ़ के कारण जाखल, रतिया, टोहाना व फतेहाबाद में किसानों ने एक लाख 50 हजार सफेदे व 50 हजार नीम, पीपल, आंवला सहित अन्य पौधे अपने खेतों में रोपित किए थे। बाढ़ आने के कारण यह पौधे पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। यहां तक की सफेदे के दो-दो फुट के पौधे लगाए गए थे, जो बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब गए और पानी के साथ ही बह गए। अभी भी बाढ़ का पानी खेतों में है, वन विभाग बाद में यहां पर पौधरोपण की तैयारी करेगा। फतेहाबाद वन विभाग की ओर से इस बार सात लाख 20 हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया था। इस बार बाढ़ व बारिश ग्रस्त 128 गांवों में शुरुआती तौर पर ही दो लाख पौधे रोपित कर दिए गए थे। यह सभी पौधे वन विभाग की ओर से किसानों को वितरित किए गए थे। जो बाढ़ की चपेट में आ गए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर पौधरोपण का कार्य अभी धीमें चल रहा है और बाढ़ को देखते हुए फिलहाल बाढ़ ग्रस्त गांवों के साथ सटे अन्य गांवों में पौधरोपण का कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन

कोट

जिले में आई बाढ़ के कारण इस बार बाढ़ ग्रस्त गांवों में दो लाख पौधे बह गए हैं। इनमें डेढ़ लाख क्लोन सफेदा व 50 हजार औषधीय व छायादार पौधे शामिल हैं। अभी फिलहाल बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पौधरोपण कार्य को रोक दिया गया है। केवल सूखे क्षेत्रों में ही पौधरोपण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed