फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The government has not released the schedule for the arrival of mustard produce in the markets.

Fatehabad News: सरसों की उपज मंडियों में आने को, सरकार ने जारी नहीं किया शेड्यूल

Sun, 17 Mar 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
The government has not released the schedule for the arrival of mustard produce in the markets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। क्षेत्र सरसों की फसल पककर तैयार है और कई स्थानों पर कटाई भी शुरू हो गई है। एक-दो दिनों में सरसों की आवक मंडियों में शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी तक सरसों की सरकारी खरीद का शेड्यूल ही जारी नहीं किया गया है। हालांकि सरकार ने गेहूं खरीद का शेड्यूल 1 अप्रैल से जारी कर दिया है। जिससे सरसों उत्पादक किसानों में रोष देखा जा रहा है।

फतेहाबाद में इस बार साढ़े 4 लाख एकड़ में गेहूं की फसल की बिजाई हुई है, वहीं 40 हजार एकड़ के करीब सरसों की बिजाई हुई है। रबी की फसलों का सीजन समाप्त होने को है। सरसों की फसल पककर तैयार है और अगती सरसों की फसल की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। 1 या 2 दिनों में सूखी सरसों अनाज मंडियों में आने लगेगी। वहीं गेहूं की फसल का दाना पक चुका है और इसकी कटाई का कार्य 5 से 10 अप्रैल से शुरू होगा। ज्ञात रहे कि फतेहाबाद में सरसों की फसल के लिए फतेहाबाद, भूना व भट्टूकलां की अनाज मंडियों को अधिकृत किया गया है। वहीं गेहूं खरीद के लिए जिले में 51 अनाज मंडियां व खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने सरसों की खरीद का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया है, जबकि अनाज मंडियों में सरसों की फसल गेहूं की फसल से पहले आएगी। पहले उम्मीद थी कि 15 मार्च तक सरसों की खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है। इस बीच सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद का शेड्यूल घोषित कर दिया है। 1 अप्रैल से ही गेहूं की सरकारी खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भट्टूकलां के किसान सुरेश कुमार, ढाबीकलां के मुकेश बेनीवाल, ठुईयां के रामेश्वर ज्याणी ने बताया कि उन्होंने सरसों की फसल की कटाई कर ली है और फसल को वह मंडियों में लेकर जाने वाले हैं। लेकिन अभी तक सरसों की फसल की सरकारी खरीद का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।



गेहूं खरीद का शेड्यूल आ चुका है, लेकिन सरसों की खरीद का शेड्यूल अभी तक नहीं आया है। उम्मीद है कि 20 मार्च तक सरसों की खरीद का शेड्यूल आ जाएगा। - विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed