{"_id":"68f517ff2ee185b4f30aabf5","slug":"the-festive-crowds-caused-traffic-jams-in-the-city-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-142331-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: त्योहारी भीड़ से शहर में जाम के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: त्योहारी भीड़ से शहर में जाम के हालात
Sun, 19 Oct 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के पुराना बस स्टैंड पर बस में भीड़ के चलते चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
फतेहाबाद। त्योहारी सीजन के चलते शहर के मुख्य बाजारों, खासकर थाना रोड और धर्मशाला रोड पर इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसका असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा है। शहर के कुछ बाजारों में वाहनों की एंट्री बैन होने के चलते सभी गाड़ियां इस सड़क का इस्तेमाल कर रही है। जिस कारण धर्मशाला रोड, फव्वारा चौक, डीएसपी रोड आदि पर जाम लग रहा है।
भीड़ को नियंत्रित करने और जाम से बचने के लिए प्रशासन ने मुख्य बाजार क्षेत्र में चार पहिया व ई-रिक्शा जैसे वाहनों के प्रवेश पर पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि, दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों की अत्यधिक संख्या के कारण मुख्य बाजार में भी जाम लग रहा है। जिस कारण लोगों का आवागमन बेहद धीमा हो गया है। पुलिसकर्मियों को भीड़ और ट्रैफिक को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
-- --
बसों में भी बढ़ी यात्रियों की संख्या
त्योहार के चलते बाजारों आने वाली भीड़ का असर रोडवेज बस सेवा पर भी दिखाई दे रहा है। दिवाली और धनतेरस के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आवागमन बढ़ा है। बसों में यात्रियों की भीड़ अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। लंबी दूरी की बसों में भी सीटें मिलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों में भी यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।