फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The farmer's son filled the form for re-checking, got three marks and came second in the state

Fatehabad News: किसान के बेटे ने रि-चेकिंग का भरा फार्म, तीन अंक बढ़े, प्रदेश में दूसरे नंबर पर आया

Sat, 28 Jun 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The farmer's son filled the form for re-checking, got three marks and came second in the state
छात्र रितिक
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के किसान सुरेश कुमार के बेटे छात्र रितिक के फिजिकल एजुकेशन विषय की दोबारा चेकिंग हुई हुई तो चार नंबर बढ़ गए। इससे वह प्रदेश में द्वितीय श्रेणी में आ गया है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर रितिक के घर में खुशी का माहौल है। रितिक अब मेडिकल संकाय में आगे की पढ़ाई कर रहा है। छात्र रितिक और एसबीएस खाबड़ा कलां के प्रिंसिपल विकास लोयल ने बताया कि छात्र रितिक के पहले 493 अंक थे और फिजिकल एजुकेशन में 95 अंक थे। इससे ज्यादा 96 अंक विज्ञान में होने के कारण टॉप पांच विषयों को जोड़ा गया।
विज्ञापन

जब रि-चेकिंग हुई तो फिजिकल एजुकेशन में चार नंबर बढ़कर 99 अंक हो गए। ऐसे में विज्ञान विषय को हटाकर फिजिकल एजुकेशन के नंबर जोड़े गए। छात्र रितिक के हिंदी, सामाजिक विज्ञान, इंग्लिश और फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक हैं जबकि गणित में 100 में से 100 अंक हैं। ऐसे में रितिक के 500 में से 493 से बढ़कर 496 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed