फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The driver and conductor took the bus on the route before time, the passenger lodged a complaint

Fatehabad News: चालक व परिचालक समय से पहले ले गए रूट पर बस, यात्री ने दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The driver and conductor took the bus on the route before time, the passenger lodged a complaint
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पर सुबह के समय बंद पड़ा पूछताछ कार्यालय। 
फतेहाबाद। एक तरफ धुंध ज्यादा होने के कारण बसें अपने निर्धारित लेट हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ फतेहाबाद रोडवेज बस के चालक व परिचालक बस को समय से पहले ही लेकर निकल गए। इस कारण सुबह के समय चंडीगढ़ व उस रूट पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की ओर से बताए गए समय पर बस न आने से बुधवार को सुबह काफी संख्या में यात्री परेशान रहे। फतेहाबाद डिपो की एक बस सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर वाया रतिया, टोहाना होकर चंडीगढ़ जाती है। लेकिन यह बस बुधवार को सुबह अपने निर्धारित समय से पहले ही निकाल कर चली गई। इस कारण सुबह चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में यात्री राजेंद्र कुमार निवासी फतेहाबाद ने हरियाणा के परिवहन मंत्री व फतेहाबाद रोडवेज महाप्रबंधक के नाम एक लिखित शिकायत भेजी है। यात्री राजेंद्र कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसे व उसके बच्चों को किसी काम से बुधवार को चंडीगढ़ जाना था।
विज्ञापन

उसने मंगलवार रात के समय करीब 8 बजकर 15 मिनट पर पूछताछ कार्यालय में फोन करके पूछा तो उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर बस वाया रतिया, टोहाना होकर चंडीगढ़ जाएगी। वह बुधवार को सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर ही फतेहाबाद के हिसार रोड पर स्थित नए बस स्टैंड पर अपने परिवार के साथ पहुंच गया, लेकिन काफी देर तक बस का इंतजार करने पर बस नहीं आई। इसके बाद वह पूछताछ कार्यालय में गए तो वहां पर ताला लगा हुआ था इस दौरान नए बस स्टैंड पर एक शटर वाले कमरे में दो से तीन कर्मचारी सो रहे थे। उनसे पूछा गया कि चंडीगढ़ वाली बस कब आएगी तब उन्होंने कहा कि बस आने वाली है, इसके बाद उन्होंने 15 से 20 मिनट तक और इंतजार किया, लेकिन बस नहीं आई। उन्होंने फिर जाकर उन कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि बस तो चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस मामले में पुराना बस स्टैंड की वर्कशॉप में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि बस का चालक बस को 3 बजकर 15 मिनट पर को लेकर चला गया। यात्री राजेंद्र कुमार ने बताया कि बस का समय 3 बजकर 50 मिनट का बताया गया था, लेकिन चालक और परिचालक धुंध ज्यादा होने के कारण बस को समय से पहले ही लेकर निकल गए। इस कारण उसे नए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस पर उन्होंने चालक और परिचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए हरियाणा के परिवहन मंत्री व फतेहाबाद रोडवेज महाप्रबंधक को लिखित में शिकायत भेजी है।


-----------------
मैंने चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए महाप्रबंधक को शिकायत दी है। महाप्रबंधक अजय दलाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
- राजेंद्र शर्मा, शिकायतकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article