फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The dream of a cycling track has been stuck in files for two and a half years; the Irrigation Department had given the NOC, and the delay of the Municipal Council became the reason.

Fatehabad News: ढाई साल से फाइलों में अटका साइकिलिंग ट्रैक का सपना, सिंचाई विभाग ने दे दी थी एनओसी, नगर परिषद की देरी बनी कारण

Thu, 12 Mar 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The dream of a cycling track has been stuck in files for two and a half years; the Irrigation Department had given the NOC, and the delay of the Municipal Council became the reason.
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाइपास पर प्रस्तावित साइकिलिंग और वॉकिंग ट्रैक का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। परियोजना के लिए सिंचाई विभाग ने ढाई साल पहले एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दिया था लेकिन नगर परिषद की देरी और तकनीकी अड़चनों के कारण नक्शा तैयार नहीं हो पाया।
विज्ञापन

नागरिक अधिकार मंच के सदस्यों ने लंबे समय से मिनी बाइपास पर सुरक्षित ट्रैक बनाने की मांग की थी। उनका तर्क है कि शहर की कॉलोनियों बीघड़ रोड, रतिया कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, योग नगर, सुंदर नगर, बीमा कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी और स्वामी नगर में पार्क की कमी है। ट्रैक बनने से इन कॉलोनियों के निवासियों को नियमित सैर और साइकिलिंग के लिए सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नक्शे पर आपत्ति के बाद दूसरे नक्शे का इंतजार
मिनी बाइपास पर प्रस्तावित साइकिलिंग और वॉकिंग ट्रैक की परियोजना में नगर परिषद की कार्यप्रणाली और एजेंसियों के चयन में देरी सबसे बड़ा कारण बनी हुई है। शुरुआत में दिशा-नक्शा तैयार करने का काम कैथल की एक एजेंसी को सौंपा गया था। एजेंसी ने नक्शा तैयार किया, लेकिन उस पर आपत्ति लगने के कारण यह काम गुरुग्राम की एक दूसरी एजेंसी को दिया गया। हालांकि महीनों बीत जाने के बाद भी गुरुग्राम एजेंसी ने नक्शा नगर परिषद को सौंपा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ढाई साल पहले मिली एनओसी, फिर भी काम रुका
इस परियोजना में सबसे ज्यादा समस्या जमीन और विभागीय अनुमति के लिए मानी जा रही थी। सिंचाई विभाग ने लगभग ढाई साल पहले ही ट्रैक निर्माण के लिए एनओसी जारी कर दी थी। इसके बावजूद काम न होना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। शहर की कॉलोनियां रतिया कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, योग नगर, सुंदर नगर, बीमा कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी और स्वामी नगर में कोई पार्क नहीं है। इस ट्रैक के बनने से इन कॉलोनियों के निवासियों को सुरक्षित सैर और साइकिलिंग की सुविधा मिलेगी।
----
ट्रैक का काम जल्द शुरू होना चाहिए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके। कॉलोनी के लोगों को सैर करने के लिए मिनी बाईपास पर जाना पड़ता है जिसके चलते हर समय हादसे का खतरा रहता है। - पवन शर्मा, सदस्य।
---
नागरिक अधिकार मंच ने लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन को एक सुझाव दिया था जिस पर नगर परिषद की ओर काम करवाया जाना था लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। संस्था व लोगों की मांग है कि इस काम को जल्द शुरू कर पूरा किया जाए। - दुष्यंत शर्मा, सदस्य नागरिक अधिकार मंच।
---
प्रशासन को जनता से जुड़े काम को जल्द करना चाहिए ताकि आमजन को सुविधा मिल सके। मिनी बाईपास पर सैर करने से लोगों को परेशानी होती है, वाहनों की आवाजाही के कारण हादसे का खतरा रहता है। - जसबीर सिंह भ्याना, स्थानीय निवासी

----
हाउस की बैठक में मुद्दा उठाऊंगा। शहर की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए सैर करने के लिए कोई जगह नहीं है। साइकिल ट्रैक बनने से कई कॉलोनी के लोगों को सुविधा मिलेगी। - मोहन लाल नारंग, पार्षद वार्ड-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed