{"_id":"67d866bf26f2cd1a520f48ba","slug":"the-district-again-got-nothing-in-the-budget-no-announcement-was-made-for-the-construction-of-medical-and-degree-college-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130843-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फिर मायूसी... जिले में मेडिकल और डिग्री कॉलेज के लिए बजट में नहीं कोई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फिर मायूसी... जिले में मेडिकल और डिग्री कॉलेज के लिए बजट में नहीं कोई घोषणा
Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में एसबीआई रोड स्थित दुकान में लगे एलसीडी में बजट सुनते शहर के लोग।
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने सोमवार को बजट जारी कर दिया, लेकिन जिले के हाथ फिर से खाली रह गए हैं। बजट में सरकार की तरफ से जिले के लिए अलग से कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि फतेहाबाद विधायक ने क्षेत्र के लिए कई मांगे सत्र के दौरान रखी, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हुई है।
यहां तक फतेहाबाद में डिग्री कॉलेज के निर्माण को लेकर भी कोई जिक्र नहीं किया गया है। बजट में रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भी घोषणा नहीं हुई है। क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की मांग फिर अधूरी रह गई। इसके अलावा कृषि महाविद्यालय की मांग भी पूरी नहीं हो पाई है। पिछले साल भी जिले के लिए कोई घोषणा नहीं हुई थी। बजट में भट्टूकलां में मॉडल संस्कृति स्कूल की घोषणा की गई है जबकि यहां पर पहले से स्कूल है।
हालांकि सरकार की तरफ से प्रदेश स्तर पर की गई घोषणाओं से जिले को फायदा होगा। जिले में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर खोला जाएगा। इससे जिले के रजिस्टर्ड 471 मरीजों को फायदा होगा। हालांकि इनकी संख्या चार गुना तक है। ये मरीज उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल या फिर राजस्थान जा रहे है।
विज्ञापन
-
क्रिटिकल केयर यूनिट पहले से बन रही
सेक्टर 9 में जिला नागरिक अस्पताल का नया भवन बन रहा है। यहां पर क्रिटिकल केयर यूनिट पहले से बनाई जा रही है। बजट में इसकी घोषणा की गई है। दो साल से क्रिटिकल केयर यूनिट पर काम चल रहा है। ये 50 बेड की होगी। इसके अलावा अस्पतालों में सिटी स्कैन एमआरआई, अल्ट्रासाउंड की घोषणा हुई है। अगर ये सिरे चढ़ती है तो फायदा मिलेगा। फिलहाल ये सुविधा नहीं है।
-
25 से ज्यादा गांवों में सुगम होगा कचरा उठान
बजट में 10 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले गांवों में कचरा उठान को लेकर हॉपर डिपर डंपर देने की घोषणा की गई है। इससे जिले के 25 से ज्यादा गांवों में कचरा उठान आसान होगा। इसका गांव किरढ़ान, भट्टू कलां, भट्टू मंडी, भोडिया खेड़ा, दरियापुर, भिरड़ाना, समैन, नागपुर, पीलीमंदोरी, बीघड़, बड़ोपल, जांडली खुर्द, जांडली कलां, गोरखपुर, सनियाना, कुलां, महमड़ा, लाली, बादलगढ़, कमाना, कन्हड़ी, जमालपुर शेखां, धांगड़, एमपीरोही और बैजलपुर आदि को लाभ मिलेगा।
-
दोहरी पाली में चल रहे जिले के तीन स्कूलों एकल पाली को लेकर होगी व्यवस्था
जिले में टोहाना, फतेहाबाद और भूना में डबल शिफ्ट में तीन स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूलों में एकल शिफ्ट करने की योजना बनाई जाएगी। इसको लेबर बजट में घोषणा हुई है। इन स्कूलों में पढ़ रहे 2826 विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
-
बजट में क्षेत्र को कुछ नहीं मिला है। बजट को लेकर उनसे सुझाव लिए गए लेकिन उस पर गौर नहीं किया गया। सिर्फ समय की बर्बादी की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बजट कम हुआ है।
- बलवान सिंह, विधायक फतेहाबाद।
-
बजट पेश हुआ है लेकिन रतिया क्षेत्र को कुछ नहीं मिला है। युवाओं, किसानों लिए कुछ नहीं दिया गया है। बजट को लेकर क्षेत्र को कई उम्मीदें थी, लेकिन निराशा हाथ लगी है।
-जरनैल सिंह, विधायक रतिया।
-
बजट में हर वर्ग का सरकार ने ध्यान रखा है। युवाओं के लिए रोजगार को गति मिलेगी। गांवों में तेज गति से विकास होगा। बजट में महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है। बड़े गांवों में कचरा उठान सुगम होगा।
- सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद, फतेहाबाद।
-
प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए बजट की घोषणा की गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास कृषि के क्षेत्र में अनेक घोषणाएं सरकार ने की है। इसका फायदा जिलावासियों को मिलेगा।
- प्रवीन जोड़ा, जिलाध्यक्ष, भाजपा