फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The dispute between the pharmacist and the cleaning staff of PHC was not resolved in the Panchayat of four villages

Fatehabad News: चार गांवों की पंचायत में नहीं सुलझा पीएचसी के फार्मासिस्ट व सफाई कर्मचारी का विवाद

Sat, 28 Jun 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The dispute between the pharmacist and the cleaning staff of PHC was not resolved in the Panchayat of four villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समैन। गांव पिरथला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों, चिकित्सक व महिला सफाई कर्मचारी के बीच जारी विवाद चार गांवों की पंचायत में भी नहीं सुलझ पाया है। शनिवार को पंचायत में गांव पिरथला, ठरवा, ठरवी, पारता की पंचायत शामिल रही।
गांव पिरथला की पीएचसी में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी ने स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट पर आरोप लगाते हुए टोहाना के सदर थाने में शिकायत दी थी। यह मामला वर्ष 2021 का है, जिसमें फार्मासिस्ट व सफाई कर्मचारी के बीच कुछ निजी बातें रिकॉर्ड हुई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी शादीलाल ने बताया कि गांव पिरथला के स्वास्थ्य केंद्र में महिला सफाई कर्मचारी ने फार्मासिस्ट के खिलाफ शिकायत दी थी। इस मामले में शनिवार को फार्मासिस्ट व महिला सफाई कर्मचारी को थाने में जांच के लिए बुलाया गया था। गांव के मौजिज लोगों ने बताया कि इस मामले में 2022 में भी पंचायत में दोनों कर्मचारियों के बीच समझौता हो चुका है। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

गांव पिरथला की पीएचसी में सफाई कर्मचारी के खिलाफ फार्मासिस्ट के खिलाफ दी गई शिकायत का मामला करीब 4 साल पुराना है। इस मामले में वर्ष 2022 में गांव में पंचायत करके इसको सुलझाया जा चुका है। अब महिला ने टोहाना सदर थाने में शिकायत देकर इस मामले में केस दर्ज करने की बात कहीं है। फार्मासिस्ट का कहना है कि इस मामले में 4 साल पहले समझौता हो चुका है।
-पवन महला, पूर्व सरपंच पारता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed