{"_id":"643ee43fd19b601e20049914","slug":"the-deputy-head-and-eleven-councilors-opposed-the-budget-meeting-for-the-second-time-as-well-fatehabad-news-c-21-1-110161-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बजट बैठक का उपप्रधान व ग्यारह पार्षदों ने दूसरी बार भी किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बजट बैठक का उपप्रधान व ग्यारह पार्षदों ने दूसरी बार भी किया विरोध
Wed, 19 Apr 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
रतिया नगर पालिका की बैठक में विरोध दर्ज करवाते पार्षद।
रतिया। रतिया नगरपालिका की बजट पास करने को लेकर मंगलवार दोपहर बाद बुलाई गई बैठक में दूसरी बार भी नगर पालिका उपाध्यक्ष व उनके समर्थक पार्षदों ने विरोध किया। उन्होंने बजट बैठक की लिखित में नाराजगी जताई और बहिष्कार करके चले गए। इसके चलते बजट पास नहीं हो सका। नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने मंगलवार को हुई बैठक को होल्ड रखते हुए आगामी समय में जल्दी बैठक बुलाकर बजट पास करवाने की बात कही।
इससे पहले भी नगरपालिका का 15 करोड़ 29 लाख का बजट पारित करने के लिए छह अप्रैल को बैठक बुलाई गई थी। उस बैठक का भी नगरपालिका उप चेयरमैन जोगिंद्र नंदा के नेतृत्व में छह पार्षदों ने अधिकारियों पर पार्षदों को गुमराह करने और भेदभाव का आरोप लगाते हुए बहिष्कार कर दिया था।
नगरपालिका सचिव पर भी लगाए आरोप
मंगलवार को दूसरी बार बजट बैठक नगरपालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना की अध्यक्षता में बुलाई गई। बैठक में नगरपालिका उपाध्यक्ष जोगिंद्र नंदा 11 पार्षदों के साथ बैठक में पहुंचे। बैठक में 14 पार्षदों के पहुंचने पर कोरम पूरा होने के चलते जैसे ही बैठक शुरू की गई, उपाध्यक्ष जोगिंद्र नंदा, उनके समर्थक पार्षद विजय कुमार, सतपाल, जोगेंद्र, अजय, गौरव, अजमेर सिंह, हरंबस कौर, धीरज जिंदल, नीरु गर्ग ने कहा कि नगरपालिका 10 माह बीतने के बावजूद विकास कार्य शुरू नहीं करवा रही। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका सचिव का पार्षदों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। वे बैठक में टिप्पणी नहीं करने देते और उनसे दुर्व्यवहार भी करते हैं, जिस कारण पार्षदों में नगरपालिका सचिव के प्रति काफी रोष है। वे सचिव के व्यवहार की शिकायत सीएम, गृहमंत्री, एडीसी व विधायक को करेंगे।
विज्ञापन
रजिस्टर में दर्ज करवाए आरोप
बैठक का विरोध कर रहे पार्षदों ने अपने आरोपों को बजट बैठक के रजिस्टर में भी दर्ज करवाया और बजट को अस्वीकार करते हुए वहां से चले गए। इस कारण बजट को पास नहीं किया जा सका। अब फिर से बैठक बुलाने की प्रक्रिया चलेगी।
मंगलवार दोपहर बाद बजट पारित करने के लिए दूसरी बार बैठक बुलाई गई थी। 14 पार्षद पहुंचने के बाद बैठक शुरू की गई। मगर इस दौरान कुछ पार्षदों द्वारा नाराजगी दिखाने के चलते बैठक को एक बार होल्ड पर रख लिया है। डीएमसी को जानकारी देकर उनके निर्देशों के तहत आगामी बैठक जल्द बुलाई जाएगी। जब तक बजट पास नहीं होता तो विकास कार्य कैसे होंगे।
-दीपक कुमार, सचिव, नगरपालिका रतिया