फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The department has asked for a report on dilapidated rooms from schools, it will be sent to the headquarters

Fatehabad News: विभाग ने स्कूलों से जर्जर कमरों की मांगी रिपोर्ट, मुख्यालय को जाएगी भेजी

Fri, 08 Aug 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The department has asked for a report on dilapidated rooms from schools, it will be sent to the headquarters
फतेहाबाद के पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जर्जर हालत में कमरेंसंवाद
फतेहाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में जर्जर कमरों की स्थिति को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग हरकत में आया है। जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों से जर्जर कमरों की रिपोर्ट मांगी है। विभाग सोमवार तक सभी खंडों से रिपोर्ट आने के बाद निदेशालय को भेजेगा। अधिकारी अपने स्तर पर भी स्कूलों में जाकर जांच करेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से भेजनी भी शुरू कर दी है। खंड फतेहाबाद की रिपोर्ट के मुताबिक 20 स्कूलों के 55 कमरे जर्जर हालात में हैं। शिक्षा विभाग की कमेटी अब जांच करेगी कि कमरों की क्या स्थिति है। जर्जर हो चुके हैं तो घोषित किया जाएगा। 14 स्कूल ऐसे हैं जिनके 50 कमरे जर्जर घोषित हो चुके हैं लेकिन इन्हें गिराने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

-
जर्जर कमरों के पास संकेतक लगाने के दिए निर्देश
जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों को ये भी निर्देश दिए है कि जो कमरे जर्जर घोषित हो चुके हैं, वहां पर कक्षाएं न लगाई जाएं। इसके अलावा इन कक्षाओं के आसपास बच्चों को न जाने दिया जाए। संबंधित कक्षाओं के पास तार बांधी जाए या फिर संकेतक लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले के सभी सरकारी स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई। जिसमें स्कूलों से पूछा गया है कि उनके यहां कितने ऐसे कमरे हैं जो कि जर्जर हालात में हैं और कितने ऐसे हैं जो जर्जर हो चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed