{"_id":"6a1099ffbb4b22efd20679b9","slug":"the-dc-directed-to-make-the-main-and-connecting-roads-pothole-free-soon-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-154346-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीसी ने मुख्य व संपर्क सड़कें जल्द गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीसी ने मुख्य व संपर्क सड़कें जल्द गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए
Fri, 22 May 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 22 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी डॉ. विवेक भारती। प्रशास
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने जिले की सभी मुख्य और संपर्क सड़कों को जल्द गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम पूरा किया जाए।
डीसी शुक्रवार को जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था, सड़क हादसों की रोकथाम और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि लोगों को सुरक्षित यातायात सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, नगर परिषद और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को सड़क मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग, कैट आई, स्पीड लिमिट बोर्ड, दिशा सूचक संकेतक और ट्रैफिक सिग्नलों की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। डीसी ने ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों की नियमित निगरानी और दुर्घटना संभावित स्थानों पर जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की बात भी कही। बैठक में आरटीए सचिव संजय बिश्नोई और सीटीएम गौरव गुप्ता मौजूद रहे।