फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The DC conducted an inspection and said there is no waterlogging anywhere in the district.

Fatehabad News: डीसी ने किया निरीक्षण, बोलीं जिले में कहीं नहीं जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The DC conducted an inspection and said there is no waterlogging anywhere in the district.
फतेहाबाद में चांदपुरा हेड पर घग्गर नदी का निरीक्षण करती उपायुक्त मनदीप कौर
जाखल। जिले से होकर गुजर रही घग्गर नदी में सोमवार को 12,500 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया, जो शाम तक स्थिर रहा। वहीं, उपायुक्त मनदीप कौर ने सोमवार को नदी के चांदपुरा साइफन हेड पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बाढ़ बचाव प्रबंधों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में डीसी मनदीप कौर ने कहा कि फतेहाबाद, रतिया, भूना, टोहाना व जाखल क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और घग्गर नदी के जलस्तर पर रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक सभी संसाधन जैसे मिट्टी के बैग, पंप सेट और मशीनरी पूरी तरह से तैयार रखें।
विज्ञापन

डीसी ने टोहाना, जाखल और पंजाब सीमा से सटे क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमा से लगे गांवों पर विशेष नजर रखी जाए। इस मौके पर एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, डीएमसी संजय बिश्नोई, एसई राजेश कुमार, डीएसपी उमेद सिंह चहल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed