फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The court sent the father accused of killing his daughter to jail

Fatehabad News: बेटी की हत्या के आरोपी पिता को कोर्ट ने भेजा जेल

Sat, 28 Jun 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The court sent the father accused of killing his daughter to jail
गांव काताखेड़ी में वह जगह जहां पर आरोपी पिता ने बेटी का शव मिट्टी में दबाया था।
फतेहाबाद। गांव काताखेड़ी में बीमार बेटी छन्नोबाई की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किए आरोपी पिता जीत सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि कोर्ट ने पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपी पिता से गड्ढा खोदने के लिए इस्तेमाल की गई कस्सी को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी पिता ने कबूल किया है कि उसकी बेटी छन्नोबाई बीमार रहती थी और वह देखभाल नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन

इसके चलते उसने 13 जून को बेटी के मुंह में बिस्कुट डाल दिया। इसके बाद गोल घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घर में ही गड्ढा खोदकर शव दफना दिया था।
----
बेटे को कहा था बहन को अनाथालय भेज दिया

आरोपी का बेटा घर पर नहीं रहता था। बीच में एक बार वह घर आया था। जब उसने पिता से बहन के बारे में पूछा था तो टालमटोल कर दी थी। बेटे को कहा था कि वह उसे अनाथालय छोड़ आया है। मृतका के चचेरे भाई मनजीत को जब छन्नोबाई घर पर नजर नहीं आई थी तो शक हुआ। घर में गड्ढा खुदा दिखने पर उसे शक हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed