{"_id":"67a25edadaf535e13309b6a9","slug":"the-contractor-installed-old-bricks-in-the-boundary-wall-of-the-cemetery-when-he-complained-he-broke-them-with-a-jcb-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128834-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ठेकेदार ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी में पुरानी ईंटे लगवाई, शिकायत की तो जेसीबी से तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ठेकेदार ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी में पुरानी ईंटे लगवाई, शिकायत की तो जेसीबी से तोड़ी
विज्ञापन
कुलां में टोहाना रोड़ पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार को जेसीबी से तोड़ते हुए
कुलां। टोहाना रोड पर स्थित कब्रिस्तान की प्रस्तावित नई चहारदीवारी बनाने में पहले धांधली कर पुरानी ईंटें व घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों के माध्यम से इसकी शिकायत अधिकारियों के पास पहुंची तो ठेकेदार की ओर से मामला छिपाने के लिए जेसीबी चलाकर पुरानी ईंटों से बनाई गईं दीवार को ध्वस्त कर दिया गया है।
पुरानी ईंटों व घटिया सामग्री से बनाई गई चहारदीवारी की दीवार गिराने के दौरान कब्रिस्तान में कब्रों को भी तहस नहस किया गया है। ये आरोप कुलां की महर्षि वाल्मीकि सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने लगाए हैं। ट्रस्ट की ओर से इसकी शिकायत उपायुक्त को देकर ठेकेदार व विभाग के जेई पर वाल्मीकि समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की है। पंच प्रतिनिधि रोबिन ने बताया कि नई चहारदीवारी के निर्माण में घटिया सामग्री की उसके पास फोन में वीडियो व फोटो भी हैं। उनका आरोप है कि जेसीबी से कब्रों को तहस नहस करने का विरोध करने पर ठेकेदार की ओर से उन्हें धमकी भी दी गई।
यह है मामला
महर्षि वाल्मीकि सेवा ट्रस्ट के प्रधान जितेंद्र कुमार, उपप्रधान मुकेश कुमार, कैशियर मांगे राम, पूर्व प्रधान बलबीर सिंह, पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार व सदस्य लख्मीचंद, इकबाल, गुरप्रीत, योगेश, काला राम, राजू, मूलक राज, मनदीप, हीरा लाल, दीपक, सुरेंद्र, निकू व रोबिन आदि ने डीसी को दी लिखित शिकायत में बताया कि गांव कुलां में टोहाना रोड पर वाल्मीकि समुदाय का कब्रिस्तान है। पिछले दिनों पंचायत विभाग की ओर से कब्रिस्तान की नई चहारदीवारी के निर्माण के लिए टेंडर अलॉट किया था। इसे लेकर करीब एक माह पहले ठेकेदार ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू किया। आरोप है कि ठेकेदार ने कब्रिस्तान की पुरानी चहारदीवारी से निकाली गई पुरानी ईंटों से ही दीवार खड़ी कर दी। इसके अलावा इसके निर्माण में सीमेंट भी बेहद घटिया किस्म का लगाया गया था। इसे लेकर गांव के ही पंच प्रतिनिधि रोबिन ने इसकी शिकायत डीसी को दी थी। मामला तूल पकड़ने के बाद ठेकेदार ने आनन फानन में जेसीबी मशीन से पुरानी ईंटों से बनाई गई दीवार को गिराना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने ठेकेदार को ऐसा करने से मना भी किया और मौके पर जेई को भी अवगत कराया। आरोप है कि जेसीबी से दीवार को गिराने के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों की कब्रों पर भी जेसीबी चढ़ा दी गई। इससे कब्रों को भी तहस नहस किया गया है।