फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The contractor dug up the road and left it, people are upset

Fatehabad News: ठेकेदार ने सड़क उखाड़कर छोड़ी, लोग परेशान

Wed, 09 Jul 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 09 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The contractor dug up the road and left it, people are upset
नगर परिषद कार्यालय में गली निर्माण न होने पर ​शिकायत लेकर पहुंचे अशोक नगर निवासी। संवाद
फतेहाबाद। शहर के वार्ड नंबर 9 में प्रेम पेंटर वाली गली को ठेकेदार ने सीसी रोड बनाने के लिए उखाड़कर छोड़ दिया। करीब एक माह से निर्माण शुरू नहीं किया। बारिश होने के बाद गली के हालात और खराब होने के चलत परेशान लोग पार्षद सुभाष नायक के साथ नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

स्थानीय लोग पहले नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची का इंतजार करते रहे लेकिन नहीं मिले। इसके बाद ईओ राजेंद्र सोनी से मिले और शिकायत दी। ईओ ने कहा कि मामले का समाधान करवाया जाएगा और तकनीकी शाखा के अधिकारियों के पास भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पार्षद और स्थानीय लोगों ने एमई नरेंद्र पंवार को शिकायत दी। एमई ने बताया कि ठेकेदार से इस संबंध में बात हुई और उसका कहना है कि लेबर न होने के चलते दिक्कत आ रही है और जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत लेकर पहुंचे पार्षद सुभाष और स्थानीय निवासी दर्शन सिंह, भारत, जगदीश आदि ने ने बताया कि एक माह पहले इंटरलोकिंग सडक़ को उखाडकऱ छोड़ दिया लेकिन ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। इस वजह से तीन-तीन फुट गड्ढे हो गए है। बारिश में कीचड़ हो रहा है और परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed