फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The condition of the rooms built at the new bus stand deteriorated due to dampness

Fatehabad News: नए बस स्टैंड पर बने कमरों की सीलन से हालत हुई खराब

Thu, 26 Dec 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
The condition of the rooms built at the new bus stand deteriorated due to dampness
फतेहाबाद के हिसार रोड पर बने नए बस स्टैंड परिसर के कमरों में आई सीलन। कर्मचारी
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय में करोड़ों की लागत से बने प्रदेश के एकमात्र चार मंजिला बस स्टैंड की बिल्डिंग में पानी के रिसाव के कारण सीलन आने लगी है। इससे कमरों की हालत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन द्वारा बार-बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने से रोडवेज कर्मचारियों में काफी रोष है। रोडवेज यूनियन का कहना है कि वह इस घोटाले को लेकर परिवहन मंत्री व कष्ट निवारण समिति फतेहाबाद की बैठक में अपनी बात रखेगी। हरियाणा रोडवेज वर्करज यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की बैठक वीरवार को फतेहाबाद डिपो प्रधान व राज्य वरिष्ठ उपप्रधान शिव कुमार श्योराण की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन राज्य सचिव सूबे सिंह धनाना ने किया।
विज्ञापन


रोडवेज नेताओं ने कहा कियूनियन द्वारा दो-तीन बार महाप्रबंधक एवं उच्च अधिकारियों को सीलन के बारे में अवगत करवाया जा चुका है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके अतिरिक्त उपकेंद्र, टोहाना के लिए बस स्टैंड की रिपेयरिंग के लिए पिछले वर्ष सरकार द्वारा दिए गए थे और यह कार्य पुलिस हाउस कारपोरेशन कार्यालय द्वारा किया गया था। इसके लिए 50 लाख का बजट जारी हुआ था। इसमें डग, शेड, बस स्टैंड, शौचालय व बारिश के पानी की निकासी के लिए रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम बनाया गया था, जो उसी समय से खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------



हर सप्ताह बदले जा रहे हैं लिपिक

रोडवेज नेताओं ने कहा कि कार्यालय में हर सप्ताह लिपिकों को एक सीट से अन्य सीट पर बार-बार बदला जा रहा है, जिस कारण लिपिकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कार्यालय के कार्य में भी बाधा पहुंचती है। भवन लिपिक, नाजिर, कार्य निरीक्षक, फतेहाबाद/टोहाना तथा इंचार्ज चालक प्रशिक्षण संस्थान, भूना में बार-बार उन्हीं को लगाया जाता है, जिन्होंने पहले कार्य किया है, जबकि अन्य लिपिक वर्ग भी इन सीटों के लायक हैं। जिनको नहीं लगाया जा रहा है। डिपो में लेखाकार के होते हुए लेखाकार-2 लगाया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है। किसी भी डिपो में लेखाकार-2 नहीं लगाया जाता।




----------

2 जनवरी को बुलाई गई मीटिंग

- रोडवेज नेता शिव कुमार व सूबे सिंह ने बताया कि 2 जनवरी को दोपहर 1 बजे डिपो कमेटी की मीटिंग कर्मशाला में बुलाई गई है। मीटिंग उपरांत कर्मशाला प्रागंण में गेट मीटिंग की जाएगी। फतेहाबाद एवं टोहाना के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ता इस मीटिंग में भाग लेंगे। बैठक में राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, महासचिव सुमेर सिवाच, डिपो प्रभारी पृथ्वी सिंह चाहर व राजकुमार चौहान विशेष तौर पर भाग लेंगे। इस बैठक में राज्य व डिपो स्तर की समस्याओं की चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed