फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The condition of military soldier injured in road accident is still critical

सड़क हादसे में घायल फौजी महावीर की हालत अभी भी नाजुक

Sun, 07 Mar 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The condition of military soldier injured in road accident is still critical
हिसार-सिरसा रोड पर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास शनिवार को बाइक में बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए गांव अकांवाली निवासी करीब 26 वर्षीय फौजी महावीर की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल फौजी महावीर का हिसार स्थित जिंदल अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। आर्मी मेडिकल कोर की टीम भी उनके उपचार पर नजर रखे हुए हैं। उधर, परिजनों से लेकर ग्रामीणों की ओर से फौजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। 15 मार्च को महावीर की शादी तय की हुई है जबकि 14 मार्च को उनकी बहन की भी शादी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार शाम को जवान महावीर फतेहाबाद से जूते खरीदने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सत्संग भवन के पास उनकी बाइक में अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण सड़क पर गिरते ही जवान महावीर को सिर में चोट लगी। उन्हें घायलावस्था में पहले फतेहाबाद के ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोट
फौजी महावीर की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। उनका हिसार के जिंदल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हम सभी ग्रामीणों की ईश्वर से प्रार्थना है कि वह महावीर को जल्द स्वस्थ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवंत सिगड़, निवर्तमान सरपंच, गांव अकांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed