{"_id":"6360079aef45d729c94aced3","slug":"the-cmo-inspected-the-health-wellness-centers-somewhere-the-cleanliness-system-was-found-bad-and-there-were-old-posters-somewhere-fatehabad-news-hsr645951951","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ वेलनेस सेंटरों का सीएमओ ने किया निरीक्षण, कहीं सफाई व्यवस्था मिली खराब तो कहीं लगे थे पुराने पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ वेलनेस सेंटरों का सीएमओ ने किया निरीक्षण, कहीं सफाई व्यवस्था मिली खराब तो कहीं लगे थे पुराने पोस्टर
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए हेल्थ वेलनेस सेंटरों का सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने टीम के साथ निरीक्षण किया। टीम को इस दौरान कई सेंटरों पर अनियमितताएं मिली। कई सेंटरों पर टीम को सफाई व्यवस्था खराब मिली तो कई जगहों पर पुराने पोस्टर लगे हुए थे। यही नहीं कई सेंटरों पर मेडिकल यंत्र भी खराब मिले। सिविल सर्जन ने निरीक्षण दौरान संबंधित इंचार्ज को व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 131 उप स्वास्थ्य केंद्रों में से 100 को हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया है। यहां पर सीएचओ नियुक्त किए हैं। व्यवस्था जांचने के लिए सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप गौरी व जिला कॉआर्डिनेटर नरेंद्र खरब टीम के साथ गांव भोडिया खेड़ा के हेल्थ वेलनेस सेंटर पर पहुंचे। यहां पर टीम को सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली। इसके बाद टीम गांव ढिंगसरा के सेंटर पर पहुंची, टीम ने यहां रिकॉर्ड जांचा और फीड बैक लिया। इसके बाद टीम ने गांव सूलीखेड़ा के केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा टीम ने गांव एमपी रोही के केंद्र का भी निरीक्षण किया। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई सेंटरों पर सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली। इसके अलावा रजिस्टर भी अपडेट नहीं थे। कई जगह पर पुराने पोस्टर लगे थे, जिन्हें उतारकर नए लगाने के लिए कहा गया है। मेडिकल यंत्र की जगह खराब थे जिन्हें बदलने के निदेश दिए गए है।
हेल्थ वेलनेस सेंटर पर गर्भवती महिलाएं करवा सकेगी सभी जांच :
जिले में चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करके 100 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। यहां पर 100 सीएचओ नियुक्त किए गए है। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का गर्भवती महिलाओं की जांच को लेकर फोकस रहेगा। गर्भवती महिलाएं सेंटर पर ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी। हाई रिस्क प्रेगेंसी का रजिस्ट्रेशन हो पाएगा। गर्भवती के खून की जांच, बीपी, शुगर आदि जांच हो सकेगी। इसके अलावा ग्रामीण सामान्य बीमारी का उपचार ले सकेंगे।