{"_id":"6903a8d3d9b3ea6b7e0ce90c","slug":"the-cm-showed-the-photos-of-chilli-lake-to-the-officers-and-asked-for-a-report-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142882-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीएम ने चिल्ली झील के फोटो अफसरों को दिखा मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीएम ने चिल्ली झील के फोटो अफसरों को दिखा मांगी रिपोर्ट
Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएम नायब सिंह सैनी सूचना विभाग
फतेहाबाद। चिल्ली झील का मामला जिला प्रशासन के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। दिशा की बैठक में कुमारी सैलजा के बाद अब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी इस मुद्दे पर जिला प्रशासन को फटकार लगाई है।
जिला प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी ओर से चिल्ली के फोटोज अफसरों को दिखाए और पूछा कि इसमें 13 करोड़ कैसे लगे। इस मुद्दे पर नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के निशाने पर रहे।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ये कहकर अपना पक्ष रखने का प्रयास किया कि उनके विभाग ने अपना काम पूरा कर लिया है। सूत्रों की माने तो इसपर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि उन्हें नही पता लेकिन सरकार से जारी हुए करोड़ों रुपए इस प्रोजेक्ट पर लगे हैं तो एक-एक रुपये का उन्हें हिसाब चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद उपायुक्त विवेक भारती से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने चिल्ली का दौरा किया है? इस पर उन्होंने जब मना किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सही तरीका नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि वो इस मामले में सभी तथ्यों की रिपोर्ट बनाकर उन्हें भेजें।
फोटो- 53