{"_id":"6069fb948ebc3ec39e72af78","slug":"the-city-wards-is-dividedinto-four-zones-for-cleaning-fatehabad-news-rtk602957999","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के वार्डो को चार जोन में बांटा, नप के सभी सफाई कर्मी रोजाना दूसरी शिफ्ट में एक जोन करेंगे चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के वार्डो को चार जोन में बांटा, नप के सभी सफाई कर्मी रोजाना दूसरी शिफ्ट में एक जोन करेंगे चकाचक
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर।
- फोटो : Fatehabad
नगर परिषद ने शहर के वार्डों को चार जोन में बांट दिया है। प्रत्येक जोन को चकाचक बनाने के लिए नप के सफाई कर्मी रोजाना दूसरी शिफ्ट में मिलकर एक जोन की सफाई करेंगे। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद ने नया फार्मूला बनाया है। नप ने बनाए नए जोन की सूची भी जारी कर दी है। ए वन, ए टू, बी वन और बी टू के नाम से चार जोन बनाए गए है। बी टू जोन को छोड़कर सभी जोन में सात से आठ वार्डों को शामिल किया है।
अहम बात यह है कि प्रत्येक जोन में कनिष्ठ अभियंता को नोडल अधिकारी लगाया जाएगा। अगर यहां पर गंदगी मिलती है तो जेई जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा अतिक्रमण हटवाने, गली मरम्मत कार्य, खराब लाइटों को ठीक करवाने की जिम्मेदारी इनकी होगी। नप कनिष्ठ अभियंता को जोन अलॉट करके नए प्लान के मुताबिक काम शुरू कर सकता है।
वार्डों को इस तरह बांटा गया जोन में
जोन क्षेत्र
ए वन वार्ड 1, 2, 3, 21, 22, 23, 24, 25
ए टू वार्ड 4,5,6,7, 10, 11, 12, 20
बी वन वार्ड 19
बी टू वार्ड 8,9, 13,14, 15,16,17, 18
समझिए कैसे होगी जोन में सफाई : नगर परिषद अधिकारियों के मुताबिक पहली शिफ्ट सफाई कर्मी जैसे पहले सफाई होती है वैसे ही अपने क्षेत्र में करेंगे। दूसरी शिफ्ट में सभी सफाई कर्मियों को एक जोन में एकत्रित किया जाएगा और वहां पर सफाई करवाई जाएगी। दरोगा अपने अधीन सभी सफाई कर्मियों से तय किए जोन में काम करवाएंगे। यानी कि एक दिन जैसे ए वन जोन चयनित कर लिया तो सभी सफाई कर्मी उसमें काम करेंगे। इस तरह अगले दिन ए टू में सफाई होगी। ये क्रम ऐसे ही आगे चलता रहेगा।
विज्ञापन
जेई होंगे इंचार्ज, देना होगा जवाब 3 नगर परिषद में चार जेई कार्यरत है। जिसमें सुखविंद्र धूड़िया, अरुण कुमार, कुलदीप और कौशल शामिल है। इन जेई को जोन अलॉट किए जाएंगे। ये जेई अपने जोन में आने वाली समस्याओं का समाधान करवाएंगे।
शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए वार्डों को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सभी कर्मचारियों को लगाकर सफाई करवाई जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को मिलकर सफाई करने में भी आसानी होगी और वार्डों में सफाई भी अच्छे ढंग से हो जाएगी। इसके अलावा जेई को संबंधित जोन का इंचार्ज लगाया जाएगा। - अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता।