{"_id":"2d02333e6dc513791393163d04d46a5b","slug":"the-car-used-in-the-business-of-stealing-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार में करते थे नशे का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार में करते थे नशे का कारोबार
fatehabad
Updated Wed, 25 Jun 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर पुलिस ने चोरी की गई कारों में नशा बेचने का अवैध धंधा करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन होंडा सिटी भी बरामद कर ली हैं। ये कारें एनसीआर से चोरी की गई थी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कई और खुलासे हो सकते हैं। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
18 जून को गांव जमालपुर शेखां में चूरापोस्त तस्करी की सूचना पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। एक होंडा सिटी में सवार लोगों ने पुलिस नाका लगा देखा तो वे कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें पांच थैलों में चूरापोस्त भरा हुआ था। कार की तलाशी करने पर उसमें से कोई कागज नहीं मिले और उसका नंबर भी फर्जी पाया गया। 20 जून को गांव समैण में लगाए गए नाके पर एक वैसी ही होंडा सिटी कार की जांच करने पर उस पर भी फ र्जी नंबर पाया गया, जिस पर कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान दलबारा पुत्र सोहनलाल निवासी अंतताला पंजाब, गुरप्रीत और गोपाल निवासी न्याल पंजाब की रूप में हुई है। दलबारा गिरोह का मास्टर माइंड था। पुलिस ने उन्हें शनिवार को अदालत में पेश कर 5 दिन का रिमांड लिया हुआ है। पूछताछ में उन्होंने माना कि वे दोनों कारें चोरी की थी।
विज्ञापन
वहीं दलबारा के घर से एक और होंडा सिटी भी बरामद करवाई गई है। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि दलबारा गिरोह का मास्टरमाइंड है और यह पहले भी नाभा जेल में सजा काट चुका है। बरामद हुई तीनों गाड़ियां नोएडा, दिल्ली और गुड़गांव से चुराई गई थी। इनका आगे रिमांड लिया जाएगा।