फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The car crashed into the truck Mari, was fiercely Ruckus

कार ने मारी ट्रक को टक्कर, जमकर हुआ हंगामा

Sat, 27 Sep 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 27 Sep 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार शाम को उस समय हंगामा हो गया जब एक पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के काफिले में जा रही एक कार ने जल्द आगे निकलने के चक्कर में एक ट्रक को टक्कर मार दी।

जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ता और ट्रक चालक में विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों ने अपने-अपने समर्थकों को बुला लिया। हंगामे के कारण स्टेट हाईवे पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई जिससे काफी समय तक स्टेट हाईवे जाम रहा।

विज्ञापन


थाना सदर में मौजूद ट्रक चालक ने बताया कि वह श्रीनगर से सेब लेकर राजस्थान जा रहा था। जब फतेहाबाद रोड पर सरदुलगढ़ कैंचियों के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक गाड़ी ने गलत दिशा में से गाड़ी को आगे निकालते हुए ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके चलते स्टेट हाईवे पर ही काफी भीड़ जमा हो गई। ट्रक चालक का कहना था कि एक राजनीतिक पार्टी के काफिले में सैकड़ों वाहन थे और कार चालक ने आगे निकलने की होड़ में उसके ट्रक को टक्कर मार दी। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को वहां से हटाते हुए सदर थाने ले गए, जिसके बाद जाम खुला और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed