{"_id":"68cd8f510cbe4f0b0c04fa1f","slug":"the-bulldozer-crushed-the-dreams-of-traders-broke-the-sheds-and-ramps-removed-the-handcarts-and-now-gave-a-two-day-deadline-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140621-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बुलडोजर ने कुचले व्यापारियों के सपनों के शेड, रैंप तोड़े, रेहड़ियां भी हटवाईं, अब दो दिन की दी मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बुलडोजर ने कुचले व्यापारियों के सपनों के शेड, रैंप तोड़े, रेहड़ियां भी हटवाईं, अब दो दिन की दी मोहलत
विज्ञापन
फतेहाबाद में लालबत्ती चौक के पास दुकान के आगे बने रैंप को तोड़ता जेसीबी चालक।
फतेहाबाद। नगर परिषद की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई के नेतृत्व में सुबह 7:30 बजे बीएसएनएल एक्सचेंज से अभियान की शुरुआत की गई। टीम ने फुटपाथ पर लगे तंबू, शोरूमों के आगे बने रैंप, शेड और होर्डिंग को जेसीबी की मदद से हटाया।
कार्रवाई की खबर मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने खुद ही अपने शेड और होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए। दोपहर में व्यापारियों ने बैठक कर नगर परिषद की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि इस फैसले से पहले कोई राय-मशविरा नहीं किया गया। व्यापारियों के विरोध के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त डॉ. विवेक भारती से मुलाकात कर दो दिन की मोहलत मांगी। इसके बाद नगर परिषद ने अस्थायी रूप से दो दिन के लिए अभियान स्थगित कर दिया।
शुक्रवार को सिरसा रोड पर शोरूमों के आगे बने रैंप तोड़े गए। टू व्हीलर शोरूम के बाहर लगे पोल और बैनर हटाए गए। एक निजी नेटवर्क कंपनी के बाहर बनी अवैध दीवार तोड़ी गई, जिस पर एक महिला ने विरोध भी जताया। फुटपाथ पर रखे खोखे और तंबू उखाड़े गए। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में की जा रही है और निर्धारित समय के बाद दोबारा अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
हाथ जोड़ पर नहीं रुकी कार्रवाई
नगर परिषद टीम ने पुराना बस स्टैंड के पास दो मिठाइयों के दुकानों के बाहर लगे शेड के फ्रेम को तोड़ दिया। डीएमसी ने दुकानदारों को फटकार भी लगाई। दुकानदार हाथ जोड़कर अपील करते रहे कि वह खुद फ्रेम भी उतार लेंगे, लेकिन जेसीबी से तोड़ दिया गया।
पालिका बाजार के बाहर दुकानों के तोड़े फ्रेम
नगर परिषद ने वीरवार को कार्रवाई की थी तो हिसार-सिरसा रोड रोड पर दमकल विभाग के बाहर बनी दुकानों के दुकानदारों ने शेड उतारने शुरू कर दिए थे, लेकिन फ्रेम शुक्रवार को लगे रहे। इसके बाद नगर परिषद टीम ने फ्रेम तोड़ दिए। इसके अलावा पालिका बाजार के बाद बाहर बनी दुकानों के शेड तोड़े गए। विधायक बलवान सिंह जब वीरवार शाम को डीसी से मिलकर आए तो दुकानदारों को उम्मीद थी कि अब कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन शुक्रवार को हुई कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विधायक की भी नहीं मानी
बुधवार को नगर परिषद ने मॉडल रोड पर तो वीरवार को हिसार-सिरसा रोड पर कार्रवाई की गई। वीरवार शाम को विधायक बलवान सिंह डीसी के पास पहुंचे थे और कहा था कि तीन फीट शेड की छूट दी जाए। बैठक के बाद विधायक ने कहा था कि ढाई से तीन फीट शेड की छूट दी गई है, लेकिन शुक्रवार को हुई कार्रवाई के बाद चर्चा है कि प्रशासन ने विधायक की भी नहीं मानी।
-- -- -- -- -- -
व्यापार मंडल बोला-अधिकारियों ने हम से नहीं ली राय
नगर परिषद द्वारा शेड हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने असंतोष जताया है। उन्होंने बताया कि पहले इस तरह के अतिक्रमण हटाओ अभियानों में व्यापार मंडल को शामिल किया जाता था और पूर्व में बैठक कर राय ली जाती थी, लेकिन इस बार कोई मीटिंग नहीं की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कई दुकानदारों के 15 से 20 साल पुराने शेड हैं, जिनके नट-बोल्ट भी जंग लगे हुए हैं। ऐसे शेड एकदम हटाना संभव नहीं है क्योंकि लेबर और मिस्त्री की कमी है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन्हें कार्रवाई से पहले कम से कम एक-दो दिन का समय दिया जाए ताकि शेड को सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक नारंग, उपाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, राजेंद्र गिल्होत्रा, अशोक खट्टर, नरेश गिरधर, अनिल ग्रोवर माैजूद रहे।
सीएम के संज्ञान में लाएंगे मामला
प्रशासन से अतिक्रमण को लेकर वीरवार को मिले थे। आश्वासन दिया गया था कि तीन फीट से कम वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन कार्रवाई जारी है। ऐसे में दुकानदारों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। ये मामला सीएम के संज्ञान में लाएंगे। - बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक