फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The broken road to the new vegetable market poses a risk of accidents and waterlogging during the rains

Fatehabad News: नई सब्जी मंडी की टूटी सड़क से बना हादसों का खतरा, बारिश में जलभराव

Sun, 28 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The broken road to the new vegetable market poses a risk of accidents and waterlogging during the rains
सब्जी मंडी में टूटी पड़ी सड़क - फोटो : ट्रायल देते हुए एथले​क्टिस ​खिलाड़ी। स्रोत: एकेडमी
टोहाना। शहर के हिसार रोड पर स्थित नई सब्जी मंडी की सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। यह सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। इस कारण लोगों को हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। बारिश के दिनों में हालात और गंभीर हो जाते हैं, जब जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पूरी मंडी तालाब जैसी दिखाई देने लगती है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी आते हैं। पानी भरने और सड़क टूटने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। किसानों का कहना है कि कई बार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक कई बार पहुंचाई गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान रामेश्वर और राजेंद्र ने बताया कि सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। गाड़ियों के एक्सल तक टूटने की स्थिति बन रही है, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्थिति की गंभीरता समझनी चाहिए और शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय किसानों और व्यापारियों की मांग है कि सड़क का पुनर्निर्माण जल्द कराया जाए और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि हादसे से बचा जा सके और मंडी में आने-जाने वालों को राहत मिल सके। मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता का कहना है कि सड़क सुधार कार्य का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अनुमति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।


------------

सब्जी मंडी में पानी निकासी व सड़क की समस्या आढ़ती रख चुके हैं। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड की निर्माण शाखा को पत्र लिखा गया था। उनकी तरफ से जल्द कार्रवाई की बात कही गई थी

-संदीप गर्ग, सचिव, मार्केट कमेटी।

-



सब्जी मंडी के कार्य के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है, अप्रूवल आने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

-आनंद कुमार, कार्यकारी अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed