फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body of the woman who was booked in Bhakra was found near Gorakhpur, the search for the child continues

भाखड़ा में बही महिला का शव गोरखपुर के पास मिला, बच्चे की तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman who was booked in Bhakra was found near Gorakhpur, the search for the child continues
गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर में मौके पर मंजू देवी का शव निकालते लोग - फोटो : Fatehabad
भूना। गांव भैणी बादशाहपुर के आईटीआई इंस्ट्रक्टर की पत्नी का शव बुधवार की शाम को गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर में मिल गया है। जबकि मासूम बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को भाखड़ा नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया। हालांकि महिला के मायके व ससुराल पक्ष के लोग पिछले चार दिनों से लगातार भाखड़ा नहर में मासूम बच्चे व महिला की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि गांव भैणी बादशाहपुर निवासी एवं आईटीआई इंस्ट्रक्टर विजयपाल लंबोरिया शनिवार को अपनी पत्नी मंजू देवी व साढ़े 3 वर्ष के बेटे यतिन को लेकर गांव ठरवी में अपनी बुआ संतोष व वीरमति से मिलने आए हुए थे। उसी दिन शनिवार की देर रात को वह अपने घर भैणी बादशाहपुर जा रहे थे तो सनियाणा के निकट नहर कोठी पुल के नजदीक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में गिर गया। उसी दौरान कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने विजयपाल लंबोरिया व मोटरसाइकिल को भाखड़ा नहर से बाहर निकाल लिया। परंतु मंजू देवी व उसका मासूम बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गए। विजयपाल को जब कुछ देर बाद उसे होश आया तो आंख में मच्छर गिर जाने के कारण मोटरसाइकिल से संतुलन बिगड़ने से हादसा होने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि भाखड़ा नहर में बुधवार की शाम को महिला मंजू देवी का शव गोरखपुर के पास मिल गया है। जिसके पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भेज दिया है। मासूम बच्चे यतिन की तलाश के लिए गोताखोरों की टीमें प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed