फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body of a young man was found at a closed brick kiln.

Fatehabad News: बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर मिला युवक का शव

Sun, 12 Oct 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found at a closed brick kiln.
रतिया । गांव नागपुर में सरदुलगढ़ रोड पर बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर रविवार दोपहर 25 वर्षीय दीपक का शव मिला बरामद हुआ। नागपुर चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि मृतक के शरीर या चेहरे पर चोट का निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव नागपुर निवासी जगसीर सिह ने बताया कि उसका 25 वर्षीय विवाहित बेटा दीपक शनिवार दोपहर तीन बजे घर से गया था। रात को नहीं लौटा तो तो उन्होंने सोचा कि किसी कार्यक्रम की बुकिंग में गया है। सुबह तक न लौटने पर उन्होंने दीपक का फोन मिलाया लेकिन संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका पर वह भतीजे सूखा व अन्य परिजनों के साथ दीपक को खोजने घर से निकले। बाद में उन्हें ईंट-भट्ठे पर दीपक का शव मिलने की सूचना मिली। जांच अधिकारी गुरपाल सिंह ने बताया कि युवक के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज लिया है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed