{"_id":"684091ed5cbea59cdc0f82f4","slug":"the-body-of-a-child-who-drowned-in-a-canal-was-found-after-48-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-134989-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 48 घंटे बाद जापतेवाला नहर में मिला डूबे बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 48 घंटे बाद जापतेवाला नहर में मिला डूबे बच्चे का शव
विज्ञापन
कुलां। अपनी बुआ के घर छुट्टियां बिताने आए कैथल के मोहल्ला बलराज नगर निवासी 13 वर्षीय जतिन का शव बुधवार शाम को तीसरे दिन गांव जापतेवाला में नहर से बरामद हुआ।
सोमवार शाम को जतिन जब नहर में बह गया था तो उस वक्त उसमें करीब 9 फीट पानी था। ग्रामीणों के कहने के बाद भी नहर में पानी कम नहीं किया जा रहा था। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर को मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया गया था। जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से नहर में पानी कम होना शुरू हुआ। बुधवार को नहर में पानी 4 फुट से भी कम रह गया।
बुधवार दोपहर को गांव जापतेवाला की तरफ से बाइक सवार नहर की पटरी से धारसूल की ओर आ रहे थे। उसी दौरान उन्हें नहर में शव दिखाई दिया। इस पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कुलां चौकी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव नहर में जमी गाद और झाड़फूस में फंसा हुआ था। शव को नहर से निकालने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।